♈ मेष राशि (Aries) आज आप कल्पनाओं और उम्मीदों की दुनिया में रह सकते हैं। विदेश से जुड़े कारोबार में सावधानी जरूरी है, धन हानि की आशंका है। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में हल्का तनाव संभव है। मन पर नियंत्रण रखें, नहीं तो समय व्यर्थ हो सकता है। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का हस्तक्षेप वैवाहिक संतुलन बिगाड़ सकता है।शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: क्रीम, सफेदउपाय: दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं। ♉ वृष राशि (Taurus) सेहत को लेकर सतर्क रहें और नियमित व्यायाम करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला आज आपके पक्ष में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) किन्नौर ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने आरोपी इरफान अली उर्फ शाहरुख को दोषी करार देते हुए 20 साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, दोषी पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही अदालत ने पीड़िता को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। यह मामला वर्ष 2019 का है, जब पीड़िता केवल 15 वर्ष की थी और 10वीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। मंगलवार देर शाम जारी किए गए इस परिणाम में मेघा सिंह कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एचएएस परीक्षा में टॉप किया है। आयोग की ओर से एचएएस के दो पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई थी, हालांकि इनमें से एक पद रिक्त रह गया है। इस परिणाम के साथ ही राज्य को कई नए प्रशासनिक और पुलिस सेवा अधिकारी मिले हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (एचपीएस) के तहत आंचल कुमारी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के पुलिस थाना सुन्नी के अंतर्गत आज तड़के लगभग 3:00 बजे सुन्नी-III बाजार क्षेत्र के पास एक वाहन में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्सी वाहन संख्या HP-01-9366 में अचानक आग भड़क उठी, जिससे वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उक्त वाहन अनिल कुमार पुत्र श्री हेमराज, निवासी ओगली, तहसील सुन्नी का बताया…
रिकांगपिओ । किन्नौर जिले की लिप्पा पंचायत के तहत मान देनदेन कंडा क्षेत्र में भीषण जंगल की आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी लपटों ने दर्जनों हरे-भरे पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को लिप्पा पंचायत क्षेत्र में सड़क मार्ग से लगभग 500 से 600 मीटर दूर मान देनदेन कंडा इलाके में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग लिप्पा पंचायत के साथ-साथ आसरंग पंचायत की सीमा से सटे वन क्षेत्र तक फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही लिप्पा और आसरंग पंचायत के ग्रामीण…