Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला समाज में सभी वर्गों के समान विकास को सुनिश्चित करना प्रशासन का प्रमुख लक्ष्य है। यह बात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कही। अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018 से अब तक इस अधिनियम के अंतर्गत 40 मामले न्यायालयों में लंबित हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन मामलों में बरी होने की दर अधिक है, जिसके कारणों का अध्ययन कर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत कुहल के गांव तलाई की रहने वाली धर्मदासी पत्नी ताराचंद (उम्र लगभग 56 वर्ष) की समय पर उपचार न मिलने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सोमवार को अपने खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों जगह चिकित्सक मौजूद न होने के कारण समय पर उपचार नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजन महिला को खनेरी अस्पताल लेकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत राज विभाग के अंतर्गत कार्यरत दैनिक भोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए उनकी दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पंचायत राज विभाग द्वारा सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह फैसला वित्त विभाग के 9 अक्तूबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर लागू किया गया है। जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों में दैनिक आधार पर कार्यरत सिलाई अध्यापिकाओं को अब 480 रुपये प्रतिदिन तथा पंचायत चौकीदारों को 425 रुपये प्रतिदिन की दर…

Read More

🐏 मेष राशि (Mesh) आज आपकी दानशीलता आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद के समान सिद्ध होगी। यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रखेगी। किसी अज्ञात स्रोत से धन लाभ संभव है, जिससे आर्थिक परेशानियाँ कम होंगी। विवादों और दूसरों की कमियां निकालने से बचें। दिल की बात कहकर आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे। शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा, फिरोजीउपाय: काला नमक, काली मिर्च, अदरक, खजूर और नीम के पत्तों का सेवन शुभ रहेगा। 🐂 वृष राशि (Vrishabha) आज सेहत और व्यक्तित्व निखारने के लिए समय अनुकूल है। जिनकी तनख्वाह रुकी है, उन्हें आर्थिक चिंता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला कुल्लू की विशेष न्यायाधीश-I अदालत ने 2010 की बहुचर्चित वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आठ आरोपियों को दोषी ठहराया है।अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 120-बी के तहत सभी दोषियों को 5-5 वर्ष का कठोर कारावास और ₹50,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने की स्थिति में एक-एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। दोषियों की सूची: रमन कुमार, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) राकेश कुमार, नई दिल्ली निखिल नंदा, बरहमपुर (ओडिशा) सीता राम नय्यर, कुल्लू जयदेव शर्मा, कुल्लू गुरजन सिंह ग्रेवाल, रोपड़ (पंजाब) संदीप कुमार उर्फ गोल्डी, नंगल (पंजाब) वेद प्रकाश, कुल्लू…

Read More