Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: राजस्व मंत्री ने की राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 19, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले की हंगरंग घाटी स्थित नाको ग्राम पंचायत के नाको मठ में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय नरो गयनडुब कार्यक्रम (27-29 अगस्त, 2025) से संबंधित बैठक की अध्यक्षता की।

    उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के तहत होने वाले इस आयोजन का किन्नौर में आयोजन गौरव का विषय है। मंत्री ने अधिकारियों को सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार बौद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पबद्ध है और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं।

    मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश

    इस अवसर पर मंत्री ने हंगरंग घाटी के लोगों से संवाद कर जनसमस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर स्थापना, पेयजल सुविधा, चिकित्सकों की उपलब्धता, नाको में सार्वजनिक शौचालय व सफाई कर्मियों की नियुक्ति जैसी मांगें रखीं।

    राजस्व मंत्री ने जिला प्रशासन को समस्याओं के चरणबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

    दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

    मंत्री ने खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग को आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए दुर्गम क्षेत्रों में राशन, तेल व गैस का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को एचआरटीसी बस सेवाएं नियमित बनाए रखने तथा पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

    प्राचीन मूरंग किले के जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण

    बैठक के बाद मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर के मूरंग गांव में स्थित ऐतिहासिक किले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे कार्यों में सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग, सामुदायिक भवन एवं रसोई घर की व्यवस्था की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि इस कार्य से स्थानीय युवाओं को पर्यटन के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और राज्य की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

    उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

    इस अवसर पर बौद्ध गुरु रिनपोछे, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, कांग्रेस सचिव नरेश चंद्र नेगी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    #BuddhistCulture #CulturalPreservation #HimachalGovernance #HimachalHeritage #JagatSinghNegi #KinnaurNews #MonsoonPreparedness #MoorangFort #NakoFestival #NaroGyenDuk2025 #TourismInKinnaur #TribalDevelopment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: शिकारी देवी मंदिर में पदम विद्यालय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, स्वच्छता अभियान भी चलाया
    Next Article Shimla: एसएफआई ने विश्वविद्यालय कुलसचिव को सौंपा मांग पत्र, बसों की कमी और हॉस्टल स्थिति पर जताई चिंता
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Kinnaur: देवराज नेगी मिनी स्टेडियम कल्पा में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

    August 29, 2025

    आज का राशिफल 03 नवंबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    November 3, 2026

    Shimla: सेंट थॉमस स्कूल शिमला ने मनाया शताब्दी समारोह, विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे मुख्यातिथि

    June 3, 2025

    Bilaspur: बिलासपुर व घुमारवीं में 22–23 दिसंबर को सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों पर भर्ती

    December 16, 2025

    Bilaspur: सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित, 11 दिसंबर तक करें आवेदन

    December 4, 2025

    Bilaspur: पीएम धन-धान्य कृषि योजना में बिलासपुर शामिल : कृषि विकास को मिलेगी नई दिशा

    October 11, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 7 1
    Users Today : 3
    Total Users : 128971
    Total views : 251877
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.