Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: आर्थिक संकट से उभरेगा हिमाचल: जाबरी में विक्रमादित्य सिंह ने किया महिला मंडल भवन का लोकार्पण

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जाबरी में जनसभा को संबोधित करते लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के तहत जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन हिमाचल इससे उभरकर फिर से एक मजबूत राज्य के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में भी ऐसे संकट आए, लेकिन प्रदेश निरंतर प्रगति करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने फिजूलखर्ची से बचने की अपील की।

महिला सशक्तिकरण पर जोर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। प्रदेश सरकार ‘हिम ईरा’ ब्रांड के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को देशभर में बाजार उपलब्ध करवा रही है, जिससे उन्हें घर बैठे रोजगार मिल रहा है। उन्होंने महिला मंडल भवन का उपयोग आजीविका सशक्तिकरण के लिए करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में विकास

उन्होंने कहा कि धामी कॉलेज क्षेत्र की शान है और वहां आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। धामी सीएचसी को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में कार्य प्रगति पर है, जबकि सुन्नी अस्पताल की क्षमता 100 बेड कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पेयजल, सिंचाई और खेल सुविधाएं

मंत्री ने बताया कि 25 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र के छूटे हुए घरों को लाभ मिलेगा। सिंचाई योजनाओं पर भी कार्य जारी है। जायसी मंदिर के पास खेल मैदान बनाया जाएगा और जिम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में शिमला ग्रामीण क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। बठमाना पंचायत के लिए अब तक 20 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। मंगला माता से भीगड़ी सड़क के लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बजट जारी किया जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त संदेश

मंत्री ने युवाओं में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई नशे के कारोबार में संलिप्त है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक होगा जब युवा पीढ़ी सुरक्षित रहेगी।

स्थानीय मांगों पर आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान धामी में बंद पड़े कृषि विभाग के सेल ऑफिस को खोलने की मांग उठी। मंत्री ने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। थारट सड़क और डंगे का अधूरा कार्य पूरा करने तथा धामी में नया सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की गई। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर, बीडीओ बृजेश, नायब तहसीलदार राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

#DrugFreeHimachal #EconomicCrisis #HimachalDevelopment #himachalpradesh #HimIraBrand #MahilaMandal #ShimlaRural #VikramadityaSingh #WomenEmpowerment
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर
Next Article Kinnaur: किन्नौर में पीएनडीटी अधिनियम 1994 पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 0 2
Users Today : 79
Total Users : 111802
Total views : 223199
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.