Author: ARB Times Desk

🔴 मेष राशि / Mesh अत्यधिक चिंता और तनाव आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंकाओं और झुंझलाहट से दूरी रखें। आकर्षक निवेश योजनाओं में कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। बच्चे और परिवार आज आपके लिए प्राथमिकता रहेंगे। शाम तक कोई आकस्मिक रुमानी भाव मन पर छा सकता है। शुभ अंक: 9शुभ रंग: लाल, मैरूनउपाय: तांबे का कड़ा धारण करें। 🟢 वृष राशि / Vrishabha आज खेल-कूद या शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना लाभकारी रहेगा। उधार मांगने वाले मित्रों से सावधान रहें। जिन लोगों से कम संपर्क रहता है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत औद्योगिक भांग की खेती को वैध एवं विनियमित कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक बायो-इकॉनमी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। दशकों से कुल्लू, मंडी और चंबा जैसे क्षेत्रों में जंगली रूप में उगने वाली भांग को अब तक नशे और अवैध कारोबार से जोड़कर देखा जाता रहा है। हालांकि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसके औषधीय एवं औद्योगिक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। वे शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाड़ी-गुमाणु में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से संवाद कर रहे थे। उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में शनिवार को वार्षिक समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवी ओजस्वी विजय भंडारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे, जबकि केदार भलूनी और प्राध्यापक अजीत सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, किन्नौरी और कुल्लवी नाटी की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट) किन्नौर, रामपुर की अदालत ने एक अहम फैसले में आरोपी केशव राम पुत्र जीवतु राम, निवासी गांव शाह, डाकघर दोफदा, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 44 वर्ष को दुष्कर्म के गंभीर मामले में दोषी करार दिया है। अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(i) के तहत 10 वर्ष कठोर कारावास एवं 2000 रुपये जुर्माना, जबकि धारा 506 IPC के तहत 2 वर्ष साधारण कारावास एवं 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया…

Read More