Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
धर्म एवं संस्कृति

Mandi: मंडी शिवरात्रि महोत्सव 2026: कल्चरल परेड में देश-विदेश के 33 सांस्कृतिक दल होंगे शामिल

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
मंडी शिवरात्रि तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही भव्य कल्चरल परेड की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के संयोजक एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने की। अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि 20 फरवरी, 2026 को सायंकाल मंडी शहर में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय लोक संस्कृति से सुसज्जित भव्य कल्चरल परेड का आयोजन किया जाएगा। यह परेड उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर सेरी मंच होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर तक परिभ्रमण करेगी।

उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक परेड में भाग लेने के लिए कुल 33 सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें 13 अंतरराष्ट्रीय तथा 6 देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले दल शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय दलों में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस, तजाकिस्तान, अर्जेंटीना, जिम्बाब्वे, तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, बोलीविया, नेपाल, भूटान और श्रीलंका के सांस्कृतिक दल सम्मिलित होंगे। गुरसिमर सिंह ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय दलों की सहभागिता से शिवरात्रि महोत्सव का वैश्विक स्वरूप और अधिक सशक्त होगा तथा स्थानीय लोगों को विश्व की विविध संस्कृतियों से रू-बरू होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों से भी सांस्कृतिक दल परेड में भाग लेंगे, जिनमें राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, असम और मणिपुर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिमला, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर के सांस्कृतिक दल भी परेड की शोभा बढ़ाएंगे। मंडी जिला के पांच सांस्कृतिक दल भी इस भव्य आयोजन में सहभागिता करेंगे। इसके अलावा गतका दल, गृहरक्षक बैंड, विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियां तथा अन्य प्रतिभागी भी कल्चरल परेड का हिस्सा होंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी) से समन्वय स्थापित कर सांस्कृतिक दलों के आगमन, परिवहन, ठहराव और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। साथ ही परेड मार्ग की साज-सज्जा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) रुपिंदर कौर, सहायक आयुक्त (मंडलायुक्त) सुनयना शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परिवीक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा, जिला भाषा एवं संस्कृति अधिकारी रेवती सैनी, जिला विकास अधिकारी गोपीचंद पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#CulturalHeritage #HimachalNews #InternationalCulturalFestival #MandiCulturalParade #MandiNews #ShivratriFestival2026 #ShivratriMahotsav #मंडीशिवरात्रिमहोत्सव
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHamirpur Cyber Fraud : पैसे डबल करने के झांसे में जज से 6 लाख की साइबर ठगी, FIR दर्ज
Next Article Shimla: बिजली निजीकरण और स्मार्ट मीटर के विरोध में 12 फरवरी को मंडल स्तर पर प्रदर्शन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Parama Ekadashi 2026 : आज रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

June 11, 2026

Kinnaur: जनजातीय क्षेत्रों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषी ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई : जगत सिंह नेगी

June 9, 2026

Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव में नशा उन्मूलन हेतु थीम आधारित महानाटी ‘MAA’ का होगा आयोजन

June 3, 2026

HP TET 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन किए रद्द, 32,531 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल होंगे

June 3, 2026

Census 2027: हिमाचल में 16 जून से शुरू होगी मकान गणना, 20 हजार से अधिक गणनाकार होंगे तैनात

May 30, 2026

Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

May 16, 2026

Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

April 23, 2026

Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

April 19, 2026

Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

April 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 0 2
Users Today : 79
Total Users : 111802
Total views : 223199
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.