एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है, लेकिन न्यू ईयर से ठीक पहले मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर करीब तीन दिन तक रहेगा। इस दौरान 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इससे लंबे समय से जारी ड्राइ स्पेल के टूटने की उम्मीद है। प्रदेश में ढाई…
Author: ARB Times Desk
🔴 मेष राशि (Mesh) आज मानसिक असहजता आपको परेशान कर सकती है, लेकिन किसी भरोसेमंद मित्र की सलाह से समाधान मिलेगा। मधुर संगीत और ध्यान से तनाव कम होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना पारिवारिक रिश्तों में खटास आ सकती है। शुभ अंक: 7शुभ रंग: क्रीम, सफेदउपाय: काले-सफेद तिल व सतनाजा दान करें। 🟠 वृष राशि (Vrishabha) घूमने-फिरने की योजना सफल रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक लाभ संभव है। परिवार को खुशी देने वाली खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। नए विचार लाभदायक सिद्ध होंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर यादें बनेंगी।शुभ अंक:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आज भू-राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने दो वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार सहित सभी उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। बैठक में किसान सम्मान निधि, निशानदेही, न्यायालय में लंबित राजस्व मामले, इंतकाल एवं अपील, अवैध कब्जा, बैंक ऋण वसूली, हुकमी व खानगी तकसीम, हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम की धारा 163 के तहत बेदखली मामलों सहित विभिन्न विषयों पर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि “मेरा हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल” केवल नारा नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य को बचाने का संकल्प है। उन्होंने बिलासपुर में चिट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक जन-आंदोलन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) से लुहणु मैदान तक आयोजित एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया। इस दौरान समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली और पूरा शहर चिट्टा विरोधी नारों से गूंज उठा। वॉकथॉन से पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशे और मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता शपथ दिलाई। लुहणु मैदान में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जी.बी. पंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में ‘आगाज-ए-पंद्रह बीश’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन नेगी ने क्षेत्र की 12 पंचायतों से आए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विशेष आयोजन का शुभारंभ और समापन सामूहिक खुशी के बिना अधूरा है। नृत्य और गीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का दायित्व केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार और समाज के प्रति भी उनके महत्वपूर्ण कर्तव्य हैं। साथ ही उन्होंने…