Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Shimla: पर्यटन विकास परियोजनाओं पर 2350 करोड़ रुपये खर्च कर रही हिमाचल सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 9, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
एशियन विकास बैंक के सहयोग से संचालित पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते मुख्यमंत्री

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में एशियन विकास बैंक के सहयोग से संचालित पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि राज्य में एडीबी के सहयोग से ट्रेंच-1 के तहत 1620 करोड़ रुपये तथा ट्रेंच-2 के अंतर्गत 730 करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा किया जाए तथा निर्माण कार्यों में विश्व-स्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पर्यटन को एक सशक्त ब्रांड के रूप में विकसित करने के लक्ष्य से कार्य कर रही है। पर्यटन विकास से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रदेश में कनेक्टिविटी और अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। विभिन्न हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

एशियन विकास बैंक के सहयोग से पालमपुर और नगरोटा बगवां में 77.70 करोड़ रुपये की परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। पालमपुर में एचआरटीसी बस स्टैंड के समीप मल्टीलेवल पार्किंग, पुरानी सब्जी मंडी के पास पार्किंग सुविधा, कैफे-कॉफी शॉप, पुस्तकालय व रीडिंग रूम, न्यूगल कैफे का जीर्णोद्धार तथा विभिन्न सड़कों और मार्गों के सुधार कार्य किए जा रहे हैं। नगरोटा बगवां में सड़कों के सुधार, ड्रेन व डक्ट निर्माण, पुराने बस अड्डे का सौंदर्यकरण, क्लॉक टावर निर्माण, गांधी ग्राउंड, नारदा-शारदा मंदिर, मटौर गार्डन, बरोह, मेला ग्राउंड और गुरुद्वारा श्री पौड साहिब के सौंदर्यकरण सहित कई कार्य प्रगति पर हैं।

इसके अतिरिक्त हमीरपुर जिला के श्री बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 51.09 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यकरण एवं अधोसंरचना विस्तार, धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से आइस व रोलर स्केटिंग रिंक, कुल्लू में 20.57 करोड़ रुपये और मनाली में 36.19 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर, तथा 8.63 करोड़ रुपये की लागत से कुल्लू स्थित नग्गर कैसल के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी चरण में शिमला व मनाली में आइस स्केटिंग रिंक, कून्हा स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में जन-सुविधाएं, नादौन में राफ्टिंग कॉम्प्लेक्स, वेलनेस सेंटर, साहसिक खेल केंद्र एवं छात्रावास, तथा नगरोटा बगवां में वेलनेस सेंटर और म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण भी एडीबी के सहयोग से किया जाएगा।

बैठक में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने पर्यटन विकास बोर्ड के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी और सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, सचिव आशीष सिंहमार, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, परियोजना निदेशक (एडीबी) विवेक महाजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#ADBProjects #CM_Sukhu #EmploymentGeneration #himachalpradesh #HimachalTourism #InfrastructureDevelopment #KangraTourismCapital #TourismDevelopment #TourismNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleHimachal : बिलासपुर में झारखंड की महिला की हत्या, टैंक में मिला शव; पति और दो देवर फरार
Next Article Rampur Bushahr: स्प्रिंग डेल स्कूल में 12वीं कक्षा के लिए भव्य विदाई समारोह ‘सयोनारा’
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

July 2, 2026

Shimla: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए 212 करोड़ रुपये जारी, कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत

June 29, 2026

StoneFruits: हिमाचल के चेरी और प्लम की पहली निर्यात खेप ओमान रवाना, बागवानी मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

June 28, 2026

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष उठाए हिमाचल के अहम मुद्दे

June 26, 2026

Shimla: वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत,फलों के विविधीकरण पर दिया बल

June 24, 2026

Shimla: हिमाचल में सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं पर 3000 करोड़ खर्च करेगी सरकार: सीएम सुक्खू

June 19, 2026

Shimla: किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझाः मुख्यमंत्री

June 16, 2026

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 3 8 3 7
Users Today : 21
Total Users : 113837
Total views : 226705
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.