एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी नगर की ऐतिहासिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार हेरिटेज वॉक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मंडी नगर के 500 वर्ष की ऐतिहासिक दहलीज की ओर बढ़ते गौरवपूर्ण सफर की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान को नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि हेरिटेज वॉक 15, 17, 18 और 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह वॉक प्रतिदिन दो सत्रों में करवाई…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सनशाइन वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल रामपुर में रविवार को वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन रामपुर महाविद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में वन अरण्यपाल रामपुर सीबी ताशिलदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी पत्नी सहारा भी मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जसवंत सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक द्वारा स्टाफ के साथ मुख्य अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत नाग स्तुति से की गई, जिसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार चौदहवीं विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि राज्यपाल की संस्तुति मिलने के बाद शनिवार को औपचारिक रूप से सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी की गई। सत्र की शुरुआत परंपरागत रूप से राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद शोकोद्गार तथा अन्य विधायी कार्यवाही शुरू की जाएगी। बजट सत्र में प्रदेश की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य…
🔴 मेष (Aries) आज ऊर्जा और आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा, जिससे आप मुश्किल काम भी आसानी से निपटा सकते हैं। धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन अधूरे कार्यों का दबाव भी रहेगा। परिवार, खासकर बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में छोटी बात पर नाराज़गी हो सकती है, समझदारी से बात करें। मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच समय बिताना लाभकारी रहेगा।शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा 🟢 वृष (Taurus) शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए लंबी यात्रा टालें। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और किसी जरूरतमंद की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन मंडी द्वारा एक भव्य फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य शिवरात्रि महोत्सव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, देव आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, धार्मिक आस्था, जनजीवन तथा मंडी के प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य को छायाचित्रों के माध्यम से संजोना है। प्रतियोगिता में देशभर के 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के शौकिया एवं पेशेवर फोटोग्राफर भाग…