Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Mandi: 500 वर्ष की दहलीज पर मंडी नगर: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार हेरिटेज वॉक का आयोजन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फोटो स्रोत-गुगल

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंडी नगर की ऐतिहासिक, सामाजिक और धार्मिक विरासत से आमजन को रूबरू करवाने के उद्देश्य से पहली बार हेरिटेज वॉक आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मंडी नगर के 500 वर्ष की ऐतिहासिक दहलीज की ओर बढ़ते गौरवपूर्ण सफर की पृष्ठभूमि में किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शहर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक पहचान को नजदीक से जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

    अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि हेरिटेज वॉक 15, 17, 18 और 20 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह वॉक प्रतिदिन दो सत्रों में करवाई जाएगी। पहला सत्र प्रातः 10:30 बजे तथा दूसरा सत्र अपराह्न 2:30 बजे आरंभ होगा। हेरिटेज वॉक सेरी मंच से शुरू होकर राजमहल, माधो  राय मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर, पंचवक्त्र मंदिर, हनुमानघाट, खुहारानी मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर, त्रिलोकीनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, टारना देवी, बरसील्ले और गणपति मंदिर होते हुए घंटाघर, इंदिरा मार्केट (सिद्धकाली मंदिर) में संपन्न होगी।

    उन्होंने बताया कि वॉक में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटी गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। कुछ स्थलों पर पैदल वॉक करवाई जाएगी, जबकि कुछ स्थानों का अवलोकन वाहन के माध्यम से करवाया जाएगा।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मंडी नगर अपनी स्थापना के 500 वर्ष पूर्ण होने की ऐतिहासिक दहलीज पर खड़ा है और यह शहर अपनी जीवंत विरासत, प्राचीन मंदिरों, विशिष्ट स्थापत्य कला और समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं को आज भी संजोए हुए है। हेरिटेज वॉक के माध्यम से लोगों को मंडी की सांस्कृतिक धरोहर को नजदीक से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

    हेरिटेज वॉक में सीमित संख्या में ही प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे, जिसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क होगा। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9418123001 और 9805373758 पर संपर्क कर पंजीकरण करवा सकते हैं। हेरिटेज वॉक के दौरान सत्य महेश प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे, जिन्होंने मंडी के मंदिरों और इतिहास पर कई पुस्तकें लिखी हैं।

    #500YearsOfMandi #CulturalHeritage #HeritageTourism #HimachalHeritage #himachalpradesh #MandiHeritageWalk #MandiHistory #MandiNews #MandiShivratriMahotsav
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सनशाइन स्कूल रामपुर का वार्षिक समारोह संपन्न, यामिनी गौतम बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर खनेरी में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचला, मौके पर मौत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Ganesh Chaturthi 2026 : 14 सितंबर से गणेश उत्सव, जानें क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी और क्या है इसका महत्व

    September 13, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Bilaspur News : ढाबों पर मनमानी कीमतों पर लगी रोक, प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, जानें किस चीज के कितने दाम

    September 10, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा में इस बार महिलाओं के लिए बदली व्यवस्था, पवित्र डल और कमलकुंड में स्नान पर रोक

    September 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में परशुराम सेवा समिति का गठन, अशोक शर्मा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    September 5, 2026

    Manimahesh Yatra : छोटे शाही स्नान पर डल झील में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

    September 5, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Kullu: देवता साहिब झाकणु नाग जी का नया गीत रिलीज, धारा-सरगा की प्राकृतिक सुंदरता को भी किया गया प्रस्तुत

    August 27, 2026

    Himachal : मणिमहेश यात्रा आज से : जानें शाही स्नान की तिथियां, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिकॉप्टर सेवा का किराया

    August 26, 2026

    Himachal : 25 अगस्त से शुरू होगी प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा, NDRF और SDRF की टीमें रहेंगी तैनात

    August 22, 2026

    चंबा में सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: हिमाचल के हजारों आउटसोर्स कर्मियों के लिए जल्द बनेगी नीति

    August 3, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘जाखू मन्दिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 4 3
    Users Today : 120
    Total Users : 123643
    Total views : 243179
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.