Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, November 5
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Nirmand: गवर्नमेंट कॉलेज निर्मण्ड में रोड सेफ़्टी क्लब का ओरिएंटेशन सत्र आयोजित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    निरमंड महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबाेधित करते कै. संदीप ठाकुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, निरमंड

    गवर्नमेंट कॉलेज निर्मण्ड में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने और रोड सेफ़्टी क्लब के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएँ देश के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई हैं। प्रतिवर्ष लगभग 1.7 लाख लोगों की सड़क हादसों में मृत्यु होना अत्यंत चिंताजनक स्थिति दर्शाता है। ऐसे में युवाओं की भूमिका सड़क सुरक्षा जागरूकता फैलाने में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

    कार्यक्रम का संचालन रोड सेफ़्टी क्लब के संयोजक कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को क्लब की आवश्यकता, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और भविष्य में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करे। युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाकर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को काफी कम किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी, प्रो. राजेश चौहान, डॉ. मदन लाल और प्रो. राहुल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा पर जनजागरूकता समाज सुधार की दिशा में एक आवश्यक कदम है। रोड सेफ़्टी क्लब जैसे मंच छात्र-छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।

    कार्यक्रम में CSCA अध्यक्ष संजीता, उपाध्यक्ष स्नेहलता सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अंजली, शीतल, ममता, अदिति, रुचि, दीक्षा, सपना, रितिका, कनिका, राहुल, राजेश, नरेश, कुलदीप, दिनेश और पिताम्बर सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    अंत में प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने आशा व्यक्त की कि रोड सेफ़्टी क्लब भविष्य में सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करेगा और विद्यार्थियों को समाज के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि युवा सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को प्रेरित करने को एक मिशन बनाएं, तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

    #CollegeActivities #GCNirmand #HimachalNews #NirmandNews #RoadSafetyAwareness #RoadSafetyClub #SadcakSuraksha #StudentInitiatives #TrafficAwareness #YouthForSafety
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
    Next Article Shimla: चिट्टे के खिलाफ महा वॉकथॉन: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया निर्णायक लड़ाई का संदेश, शिमला में उमड़ा जनसैलाब
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू

    November 3, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी स्कूल में शिक्षकों को मिलेट्स के महत्व के प्रति किया जागरूक, डॉ. करण सिंह गुलेरिया ने दी पोषण संबंधी जानकारी

    October 31, 2026

    JNVST: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    October 30, 2026

    HPSOS Exam 2027: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें फीस और लास्ट डेट

    October 30, 2026

    Education: सनशाइन पब्लिक स्कूल के फेट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, आकर्षक मॉडल बने मुख्य आकर्षण

    October 26, 2026

    Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

    October 25, 2026

    Education: जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में स्प्रिंगडेल स्कूल के शिवांश ने हासिल किया पहला स्थान

    October 19, 2026

    Kullu: नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में होगी लाइव निगरानी और ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग

    October 17, 2026

    Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

    October 17, 2026

    Himachal News : स्कूलों में दाखिले के लिए आयु सीमा तय, नर्सरी में 3 और पहली कक्षा में 6 साल जरूरी

    October 17, 2026

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 2 3 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128230
    Total views : 250426
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.