Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिला में स्कूलों के आसपास बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ट्रांस फैट युक्त एवं अन्य हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त नियंत्रण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर से 50 मीटर की निर्धारित दूरी तक ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वे आज यहां सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार विषय पर गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला नियंत्रक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऐंटी-चिट्टा अभियान के अंतर्गत रामपुर में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उपमंडल स्तरीय ऐंटी-चिट्टा रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश देना रहा। राजकीय महाविद्यालय से रैली को दिखाई गई हरी झंडी रैली को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल ने राजकीय महाविद्यालय रामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत युला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन युला का विधिवत लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सेब बागवानों के हित में टेलीस्कोपिक कार्टन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में सोमवार को इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा मरीज से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, चौपाल क्षेत्र निवासी मरीज इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचा था। इसी दौरान डॉक्टर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के साथ मारपीट की।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार पर मनरेगा के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, ग्रामीण और श्रमिक वर्ग के हित में विकसित भारत जी राम जी (विबी–जी राम जी ) जैसी प्रभावी, पारदर्शी और भविष्य उन्मुख योजना लागू की है, जबकि कांग्रेस इसका राजनीतिक विरोध कर रही है। उन्होंने ने कहा कि मनरेगा को लेकर सुक्खू सरकार की गंभीरता इसी बात से उजागर होती है कि अगस्त के बाद से राज्य सरकार ने अपने हिस्से की दिहाड़ी का भुगतान नहीं किया है।…

Read More