Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टिपेंड : उपायुक्त अनुपम कश्यप

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    NAPS को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त अनुपम कश्यप

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    जिले में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (NAPS) को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे अप्रेंटिसशिप अधिनियम, 1961 के अंतर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। योजना का मूल मंत्र है ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’, अर्थात काम सीखते हुए कमाई करना। इस योजना के अंतर्गत छात्र एवं युवा विभिन्न उद्योगों, कारखानों, कंपनियों और संस्थानों में अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव मिलता है, जो केवल कक्षा आधारित शिक्षा से संभव नहीं है। प्रशिक्षण अवधि पूरी होने के बाद अप्रेंटिस को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिले के सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, जहां 30 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहां नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम को अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के बड़े होटल, बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों में युवाओं को अप्रेंटिस के रूप में रखा जाएगा, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण भी मिलेगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि एनएपीएस के तहत सरकार नियोक्ताओं को प्रोत्साहन देती है। सरकार द्वारा अप्रेंटिस को दिए जाने वाले स्टिपेंड का 25 प्रतिशत या अधिकतम 1500 रुपये प्रति माह प्रति अप्रेंटिस तक वहन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, बेसिक ट्रेनिंग से जुड़ी कुछ लागत भी सरकार द्वारा दी जाती है। इससे छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को कम लागत में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हो पाता है। उपायुक्त ने कहा कि नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम युवाओं को कौशल, अनुभव और रोजगार से जोड़ने वाली एक प्रभावी पहल है, जो न केवल युवाओं के भविष्य को मजबूत करती है, बल्कि देश की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    अप्रेंटिस बनने की योग्यता

    • न्यूनतम आयु: 14 वर्ष (खतरनाक उद्योगों के लिए 18 वर्ष)

    • शैक्षणिक योग्यता ट्रेड के अनुसार निर्धारित होगी (5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या डिग्री)

    • प्रशिक्षण अवधि: 6 माह से 36 माह (ट्रेड पर निर्भर)

    अप्रेंटिसशिप के लिए सभी सरकारी विभागों और निजी संस्थानों को https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक युवाओं को भी इसी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, जिसके माध्यम से पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

    अप्रेंटिस को मिलने वाला न्यूनतम स्टिपेंड

    श्रेणीन्यूनतम स्टिपेंड (प्रति माह)
    कक्षा 5वीं से 9वीं उत्तीर्ण₹6,800
    कक्षा 10वीं उत्तीर्ण₹8,200
    कक्षा 12वीं उत्तीर्ण₹9,600
    राष्ट्रीय/राज्य प्रमाणपत्र धारक₹9,600
    तकनीशियन (व्यावसायिक) शिक्षु / डिप्लोमा संस्थानों के छात्र₹9,600
    तकनीशियन शिक्षु / डिप्लोमा धारक (डिग्री संस्थानों के छात्र)₹10,900
    स्नातक शिक्षु / डिग्री शिक्षु₹12,300
    #Anupam_Kashyap #ApprenticeshipIndia #ApprenticeshipScheme #EarnWhileYouLearn #GovernmentScheme #NAPS #National_Apprenticeship_Promotion_Scheme #SkillDevelopment #StipendScheme #Youth_Employment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleUna: जनता और भगवान के आशीर्वाद से जारी रहेगी हिमाचल के हक-हकूक की लड़ाईः सुक्खू
    Next Article Rampur Bushahr: नगर परिषद रामपुर ने 9 वार्डों में परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण पूरा किया, नागरिकों से प्रविष्टि सुनिश्चित करने की अपील
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 9 1
    Users Today : 21
    Total Users : 124891
    Total views : 245278
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.