Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़सर में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों के विकास की कई घोषणाएं की

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 24, 2025Updated:November 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, हमीरपुर

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की। बड़सर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। अब तक 20 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिली है।

    प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बड़सर में बुजुर्ग महिला से बातचीत करते हुए

    उन्होंने बड़सर अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 तक बढ़ाने की घोषणा की। इसके अलावा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कैंसर केयर संस्थान पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बड़सर में इंडोर स्टेडियम और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्थानीय कॉलेज में एमए और एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने, क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और बाजारों में सोलर लाइट और हाईमॉस्ट लाइट लगाने की भी घोषणा की।

    सड़क निर्माण पर ध्यान देते हुए उन्होंने कहा कि बड़सर क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क के लिए 37 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बाबा बालकनाथ मंदिर और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए 65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा क्षेत्र में गिरावट आई, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने असर रिपोर्ट में 5वां स्थान हासिल किया।

    सरकार ने शराब की दुकानों की नीलामी और भ्रष्टाचार रोकने के उपाय अपनाकर राज्य को 3,000 करोड़ रुपये बचाए हैं। इसके अलावा विधवाओं, बच्चों और दिव्यांगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए मक्का, गेहूं, हल्दी और दूध के एमएसपी बढ़ाने की घोषणाएं भी की। अनाथ बच्चों के लिए ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ योजना और विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं व दिव्यांग बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू की गई है। इस अवसर पर बड़सर में 41.52 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया गया। इसमें मिनी सचिवालय, उप स्वास्थ्य केंद्र, चैक डैम और सड़क उन्नयन परियोजनाएं शामिल हैं।

    #BabaBalknathTemple #Basar #CBSESchool #CMsukhu #EducationReform #HealthScheme #HimachalPradeshDevelopment #RoadConstruction
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr:रामपुर पुलिस का मिशन भरोसा: 3 युवकों से 3.97 ग्राम चिट्टा बरामद
    Next Article Rampur Bushahr: लवी मेला 2025: कबड्डी प्रतियोगिता में महिला और पुरुष टीमों का दमखम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    दैनिक राशिफल 17 फरवरी 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

    February 17, 2026

    Bilaspur : बाबा बालक नाथ मंदिर के विकास के लिए 2.70 करोड़ मंजूर, मार्च तक पूरे होंगे काम

    November 1, 2025

    Rampur Bushahr: शिमला में 16 मार्च को पेंशनरों का प्रदर्शन, 30 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान

    March 13, 2026

    SFI: एसएफआई ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री, सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश

    June 4, 2026

    Citu: दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए रामपुर से सैकड़ों मजदूर होंगे लामबंद

    September 25, 2026

    Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश

    March 30, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 5
    Users Today : 9
    Total Users : 128965
    Total views : 251869
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.