एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जिला एवं सत्र न्यायालय ने नशे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ड्रग तस्करी के एक दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने दिल्ली निवासी रोशन कुमार झा (25) को 324 ग्राम चिट्टा और 3.58 ग्राम MDMA (मेथिलीन डाई ऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) रखने का दोषी पाते हुए 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य विवरण दोषी: रोशन कुमार झा, निवासी नेव सराय, नई दिल्ली। सजा: 10 साल सश्रम कारावास और ₹1 लाख जुर्माना। जुर्माना न भरने पर: एक साल का अतिरिक्त कारावास। बरामदगी: 324 ग्राम चिट्टा और 3.58 ग्राम MDMA। कैसे पकड़ी गई नशे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो । शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। बालूगंज थाना क्षेत्र के चौड़ा मैदान निवासी एक व्यक्ति से ‘बल्क शेयर डील’ के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसे बुना गया ठगी का जाल? शिकायतकर्ता के अनुसार, 31 अक्तूबर को उन्हें व्हाट्सएप पर ‘NB Group’ नामक एक ग्रुप में शामिल होने का आमंत्रण मिला। ग्रुप में दावा…
🐏 मेष राशि | Mesh आज आपमें चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी और स्वास्थ्य आपका पूरा साथ देगा। धन संचय को लेकर घर के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत लाभदायक रहेगी। आपके लापरवाह व्यवहार से घर में किसी को चिढ़ हो सकती है। प्रिय का स्नेह आपको विशेष महसूस कराएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। किसी कारणवश माता की सेवा का अवसर हाथ से निकल सकता है, जिससे मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का महत्व आज गहराई से महसूस करेंगे। शुभ अंक: 6शुभ रंग: गुलाबीउपाय: किसी साधु या दिव्यांग व्यक्ति को चारपाई दान करें। 🐂 वृष राशि | Vrishabha चिंता त्यागकर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंत्री ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। अब पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और कई स्कूलों को CBSE बोर्ड से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने डीआरडीए सम्मेलन कक्ष में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के लिए खंड विकास अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने मनरेगा के तहत श्रमदिवस बढ़ाने पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर व्यक्तिगत श्रेणी के जो कार्य अब तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत आरंभ करवाया जाए। इन कार्यों की नियमित समीक्षा प्रत्येक सोमवार को की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले ग्राम रोजगार सेवकों (जीआरएस) और तकनीकी सहायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने…