एआरबी टाइम्स ब्यूरो । बिलासपुर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी के समीपवर्ती क्षेत्र दडोह के घने जंगलों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया इसे बेरहमी से की गई हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। इस खौफनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक प्रवासी व्यक्ति दडोह क्षेत्र से गुजर रहा था। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के पास…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष | Mesh आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि ग़ुस्सा पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है। विवाहित जातक बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, लापरवाही से खर्च बढ़ सकता है। घरेलू मामलों को टालना नुकसानदेह होगा। प्रेम जीवन में कुछ खालीपन महसूस हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी है। सहकर्मी सीमित सहयोग करेंगे। कारोबारी आज परिवार के साथ समय बिताना पसंद करेंगे, जिससे आपसी तालमेल मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में बाहरी दख़ल से परेशानी हो सकती है, पर रिश्ता मजबूत रहेगा।शुभ अंक: 3शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: काले धतूरे के बीज शिवलिंग पर अर्पित करें। ♉ वृष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय स्पेशल जज-I, कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने आरोपी योगराज पुत्र भीमी राम, निवासी गांव सुखनी, डाकघर बराग्राम, तहसील मनाली, जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत दोषी ठहराया है। अदालत ने आरोपी को 12 वर्ष की कठोर कारावास और ₹1,20,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में आरोपी को छह माह की अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतनी होगी। जिला न्यायवादी ने बताया कि 06 फरवरी 2023…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बुधवार को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट (सीसीआई) कलैहली का निरीक्षण कर वहां बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के रहन-सहन, सुरक्षा व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने संस्थान की लाइब्रेरी, आवासीय कक्षों, रसोईघर, शौचालय, स्नानगृह सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद की मासिक बैठक का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान चारस की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शुल्क में 25 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई, जिससे शहरवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। अब तक प्रति परिवार 50 रुपये प्रतिमाह लिए जा रहे थे, जिन्हें बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है। बैठक में परिषद ने ठेकेदारों को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। तय समय में काम शुरू न करने पर संबंधित ठेकेदारों को एक वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी…