एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत घुंडा भड़ेच और प्रगतिनगर में 3 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का विधिवत उद्घाटन किया। इस योजना से घुंडा, जबड़ोग, चटोली, कोटी सहित अन्य गांवों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। रोहित ठाकुर ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अंतर्गत क्षेत्र में 32 करोड़ 28 लाख रुपये की अन्य योजनाएं भी निर्माणाधीन हैं। उन्होंने कहा कि पब्बर नदी से 38 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना तैयार की जा रही है, जिसे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर स्वास्तिक सोसायटी, रामपुर द्वारा आयोजित पहली बुशहर प्रीमियर लीग 2025 (BPL) का भव्य फाइनल मुकाबला सीएमसी खशधार और बैट ब्रेकर के बीच पाटबंगला मैदान में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीएमसी खशधार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की और पहला BPL खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले का रोमांच: बैट ब्रेकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 179 रन बनाए। सुनील – 40 रन शुभम – 31 रन राहुल – 29 रन अभिषेक – 28 रनसीएमसी खशधार के अमन और अक्षय ने धारदार गेंदबाज़ी करते हुए 3-3…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शरण गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात हुआ जब दोनों युवक अपनी कार में गांव की ओर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही सैंज पुलिस टीम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 46वां प्रांतीय अधिवेशन आगामी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कांगड़ा जिले के गुप्त गंगा में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह अधिवेशन प्रदेश की छात्रशक्ति का सशक्त प्रदर्शन और हिमाचली संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगा। ABVP के अनुसार, इस तीन दिवसीय आयोजन में प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों से 500 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। अधिवेशन स्थल पर एक विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें वर्षभर संगठन द्वारा किए गए शैक्षिक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यों को दर्शाया जाएगा। प्रदेश मंत्री अपने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से पूरे वर्ष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लॉक रामपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते (DA) देने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य कर रही संस्था हेल्प ऐज इंडिया द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें साइबर अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जानकारी दी गई। शिमला प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि रामपुर से 35 सदस्यों…