एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश की अग्निशमन सेवाओं में अब महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के सरघीण में आयोजित हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस समारोह में की। मुख्यमंत्री ने साथ ही प्रदेश में होम गार्ड की भर्ती भी शीघ्र करने के संकेत दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और अब अग्निशमन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी भागीदारी निभाएंगी। यह कदम न केवल महिलाओं…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का समापन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन सत्र के मुख्य वक्ता हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के चेयरमैन प्रो. डॉ. देवेंद्र शर्मा रहे। उन्होंने “उन्नत शोध कौशल एवं शोध नैतिकता” विषय पर विस्तृत और प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. शर्मा ने शोध और अकादमिक गतिविधियों के अंतर को स्पष्ट करते हुए बताया कि शोध के मूल तत्व रचनात्मकता, नवाचार, रुचि, प्रासंगिकता एवं उसका सामाजिक प्रभाव होते हैं। उन्होंने शोध पत्र के शीर्षक चयन, साहित्य समीक्षा, शोध सामग्री की गुणवत्ता,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी, रामपुर में प्राइमरी विंग के छात्रों के लिए एथलेटिक मीट का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर नव चेतना समिति के अध्यक्ष एच.के. आनंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा एवं मीनाक्षी कौल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। नर्सरी से केजी तक के बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं कौशल आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें स्प्रिंट रेस, चेयर अरेंजमेंट, बनी रेस, पासिंग द बॉल, हर्डल रेस और टाई शू लेस प्रतियोगिता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी तथा कॉमर्स कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी कुमारसैन के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं ए.आर.ओ. डॉ. मुक्ता चौहान द्वारा संयुक्त रूप से बतौर मुख्यातिथि किया। उन्होंने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ व्यवहारिक शिक्षा को मजबूत बनाती हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय तर्कशक्ति और सामाजिक जागरूकता विकसित करना, साथ ही उन्हें अपनी रचनात्मकता एवं नवाचारी सोच को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना रहा।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की देव संस्कृति का अपना एक अलग और विशिष्ट रंग है, जो विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। वे आज जुब्बल उपमंडल के खनाशनी क्षेत्र के अंतर्गत गिलटाड़ी गांव में देवता गुडारू की नव निर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने देवता के मंदिर में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्थानीय लोगों को इस पावन आयोजन के…