एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के किसान–मजदूर भवन चाटी में सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति की विस्तारित बैठक नील दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान दिनेश मेहता को संयोजक तथा नील दत्त शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। सभी यूनियनों के अध्यक्ष एवं महासचिवों को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता और नील दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी और पूंजीपति परस्त बताया। उन्होंने कहा कि…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना में सेवारत दो जवानों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे। देर शाम उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितेश (32) निवासी टारना हिल, थनेहड़ा मोहल्ला और महेंद्र कुमार निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है। दोनों युवक भारतीय सेना में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार…
शिमला। जिला एवं सत्र न्यायालय ने चरस तस्करी के तीन साल पुराने मामले में नेरवा निवासी कमलेश कुमार को दोषी करार देते हुए तीन साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। एचआरटीसी बस से दबोचा था आरोपी मामला 4 दिसंबर 2020 का है। ढली थाना पुलिस की टीम कुफरी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एचआरटीसी बस में सफर कर रहा एक संदिग्ध दिखा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 270 ग्राम चरस…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को भू अभिधृति एवं भूमि सुधार संशोधन विधेयक 2025 पर लंबी चर्चा के बाद इसे पारित नहीं किया जा सका। सरकार और विपक्ष दोनों की सहमति से तय किया गया कि विधेयक को और परीक्षण के लिए सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा। अब समिति इस विधेयक का बिंदुवार अध्ययन करेगी और अपनी राय के साथ इसे आगामी बजट सत्र में फिर से सदन में पेश किया जाएगा। सदन में विधेयक पेश करते हुए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह संशोधन राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने, युवाओं के लिए रोजगार के…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी और नशे के जाल को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर में पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन चलाकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मां और उसके दो बेटे भी शामिल हैं। तीनों स्थानों पर दर्ज हुई FIR के बाद पुलिस नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है। सोलन में पुलिस ने चौक बाजार से 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में एक मां और उसके दो बेटे गिरफ्तार किए गए हैं। बताया…