धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि सरकार हिमकेयर योजना में हुए कथित घोटाले की व्यापक जांच करवाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि योजना पर अब तक हुए कुल खर्च का ऑडिट प्रधान महालेखाकार (CAG) हिमाचल प्रदेश की ओर से किया जा रहा है, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। ऑडिट पूरा होने के बाद सरकार अपनी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करेगी। सरकार का दावा है कि दोषियों की पहचान होने पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी, ताकि भविष्य में सार्वजनिक योजनाओं में भ्रष्टाचार की पुनरावृत्ति…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ननखड़ी क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाने वाली टिक्कर–खमाड़ी सड़क के निर्माण एवं सुधार को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा किए गए प्रयासों की व्यापक सराहना हो रही है। जिला परिषद सदस्य ननखड़ी वार्ड हुकम चंद ने जारी एक प्रेस बयान में कहा कि यह सड़क वर्षों से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। इसके पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोनिवि मंत्री ने सड़क की जर्जर स्थिति को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सिरमौर जिला सिरमौर के खड़कोली में वर्ष 2019 में हुए दर्दनाक डीएवीएन स्कूल बस हादसे को लेकर आखिरकार अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट उपासना शर्मा की अदालत ने इस मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल को लापरवाही का दोषी ठहराते हुए विभिन्न धाराओं के तहत दो वर्ष की जेल और जुर्माने की सजा सुनाई है। इस हादसे में पांच मासूम विद्यार्थियों सहित बस चालक की जान चली गई थी, जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। अदालत ने प्रधानाचार्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत तीन महीने…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों में वीरवार सुबह घने कोहरा छाया। खासकर मंडी जिले में ब्यास नदी के किनारे बसे क्षेत्रों में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर तक रह गई। वहीं, बिलासपुर, सुजानपुर, ऊना और सोलन के निचले इलाकों में भी दृश्यता घटकर 100 मीटर तक पहुंच गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल–स्पीति और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने का पूर्वानुमान है। 7 दिसंबर को भी…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने नगर निकाय क्षेत्रों में यूजर चार्ज लेने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अब यूजर चार्ज नहीं देने पर यह राशि पिछले वर्ष के संपत्ति कर में जोड़कर वसूल की जाएगी। इसके लिए वीरवार को हिमाचल प्रदेश नगरपालिका द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 विधानसभा में पारित कर दिया गया है। यह संशोधन नगरपालिका अधिनियम 1994 में बदलाव के रूप में लागू होगा। सरकार के अनुसार शहरी निकायों के कार्यों और सुविधाओं के लिए बेहतर वित्तीय संसाधन जुटाने को यह कदम आवश्यक था। विधेयक में यह भी स्वष्ट किया गया है कि यदि नगर परिषद का क्षेत्र…