एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पुलिस थाना रामपुर में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के अनुसार आरोपी राहुल, पुत्र स्वर्गीय शोभा राम, निवासी डीम, तहसील जुब्बल, पिछले दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि इन संबंधों के चलते वह गर्भवती हो गई है, जिससे उसकी मानसिक,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल स्तरीय स्कूल मॉनिटेरिंग कमेटी रामपुर के अध्यक्ष हर्ष अमरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार रामपुर क्षेत्र में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कमेटी सचिव जसपाल सिंह तथा क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर के नेतृत्व में स्कूल बसों का औचक एवं सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा उपकरणों और वैधानिक दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान बसों में सीटिंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट एवं अग्निशमन यंत्रों की बारीकी से पड़ताल…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने व्यवस्था पतन के तीन साल, बदलो-बदलो भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के नारे के साथ वीरवार को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि पहुंचे, जिन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों और निर्णयों को प्रदेश हितों के विपरीत बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश को विकास पथ से भटका दिया है। जिन वादों और गारंटियों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत झडग में आयोजित ऐतिहासिक शांत महायज्ञ में शामिल हुए। यह महायज्ञ 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और नागेश्वर देवता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। लगभग 54 वर्षों बाद आयोजित इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि देव संस्कृति और देव परंपराओं के कारण ही हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता बुशहर के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सुन्नी उपमंडल के अंतर्गत पटवारियों के साथ खंड विकास कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रत्येक पटवार सर्कल में लंबित निशानदेही मामलों का रिकॉर्ड स्वयं क्रॉस चेक किया। रिकॉर्ड जांच के दौरान यह सामने आया कि कई मामलों में दो से तीन वर्षों से निशानदेही लंबित है। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुन्नी कानूनगो से स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की। खटनोल सर्कल में दो वर्षों में मात्र एक सम्मन जारी होना प्रशासनिक लापरवाही दर्शाता है। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि…