Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के कोटखाई के तहत गरावग पंचायत के अंतर्गत बड़वी गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लगी भीषण आग ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चार मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए और इनमें रहने वाले आठ परिवार एक ही पल में बेघर हो गए। करीब 50 कमरों का पूरा मकान समूह आग की भेंट चढ़ गया। इस भयावह अग्निकांड में  करोड़ों रुपये का नुकसान आंका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसान आग प्रकाश सावंत के मकान से लगी, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज कुमारसैन उपमंडल के तहत पटवारियों के साथ एक अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकार के ज्वलंत मुद्दों की सूचना तुरंत तहसीलदार को दें, जिसे आगे उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील मामलों की सीधी रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि गुड गवर्नेंस इंडेक्स में जिला शिमला की रैंकिंग सबसे नीचे है, जिसे सुधारने के लिए सभी विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना होगा। उन्होंने पटवारियों को निर्देशित किया कि वे अपने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने विधानसभा घेराव के दौरान छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज को सुक्खू सरकार की “क्रूर, दमनकारी और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता” करार दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज़ उठाना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार ने पुलिस के बल प्रयोग से इस अधिकार का गला घोंट दिया। नैंसी अटल ने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज के दौरान कई छात्राओं को लातों और डंडों से मारा गया, जिसमें दर्जन से अधिक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार के असली चेहरे को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी की होनहार छात्रा सृष्टि वर्मा ने गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता के अंडर-13 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि से पूरे रामपुर क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस शानदार सफलता के साथ ही सृष्टि वर्मा का चयन अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के लिए भी कर लिया गया है। यह ट्रायल उन्हें आगामी विश्व चैंपियनशिप तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर सकता है। सृष्टि की इस सफलता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा रिकांगपिओ स्थित बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम लोगों को समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण तथा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।…

Read More