एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला युवा कार्यालय किन्नौर द्वारा आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का सफल आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, रिकांगपिओ में किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त डॉ. ओ. पी. यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पदयात्रा (यूनिटी मार्च) रहा, जिसे मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विशिष्ट अतिथियों ने पदयात्रा के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। छात्र-छात्राओं ने…
Author: ARB Times Desk
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार दोपहर तपोवन धर्मशाला में माहौल राजनीतिक रूप से गर्म रहा। भोजनावकाश के दौरान कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने सदन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए विधायकों ने एनपीएस की राशि वापस करने, श्रम कानून वापस लेने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। सत्तापक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार नई पेंशन स्कीम (NPS) के तहत हिमाचल के कर्मचारियों की लगभग 9 हजार करोड़ रुपये की राशि वापस नहीं कर रही, जबकि राज्य सरकार लिखित आग्रह कई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला युवा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के कृषि, बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालयों में वाइस–चांसलर नियुक्तियों में पारदर्शिता और संवैधानिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए निरंतर और संगठित आंदोलन चलाया। Dr. YS Parmar University of Horticulture and Forestry, नौणी में VC नियुक्ति को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रारंभ से ही तथ्यात्मक आपत्तियाँ उठाईं कि यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय अधिनियम—1986 के अनुरूप नहीं थी और चयन समिति का गठन भी ICAR के दिशा–निर्देशों के विरुद्ध किया गया था। युवा कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि इसी प्रकार की कानूनी खामियों के चलते हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने पलमपुर कृषि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के नावर का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से भेंट कर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे व्यापक विकास के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार के हालिया प्रगतिशील निर्णयों से नावर क्षेत्र तेजी से एक शिक्षा हब के रूप में उभर रहा है, जिससे छात्रों को अपने घर के पास ही उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षीय एकीकृत बीएड कार्यक्रम की घोषणा को ऐतिहासिक बताया। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय सावड़ा में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला ठियोग उपमंडल में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने राजस्व विभाग के अधिकारियों व फील्ड स्टाफ के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी उपमंडलों में पटवारियों के साथ नियमित बैठकें की जाएंगी, जिसकी शुरुआत ठियोग से की गई है। उपायुक्त ने कहा कि भूमिहीनों के आवेदन सीधे उपायुक्त कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन संबंधित पटवारियों के पास नहीं। यह गंभीर खामी है। उन्होंने सरकारी विभागों के नाम दर्ज भूमि की स्थिति की जानकारी न दे पाने…