Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की छठी राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज़ दिशा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य सरकार के विभागों के साथ एनसीबी, ईडी, डीआरआई, डाक विभाग और आरपीएफ सहित विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की 234 अत्यधिक संवेदनशील पंचायतों में सीआईडी और पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। उपायुक्तों को इन पंचायतों में नशा निवारण समितियां गठित करने और प्रत्येक जिले में नियमित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कौशल और उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण उद्योग विभाग के सौजन्य से तथा कौशल विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कुल 30 महिलाएँ भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फल एवं सब्जियों से बनने वाले अचार, चटनी, मुरब्बा, स्क्वैश सहित विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण की तकनीकें सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घरेलू स्तर से उद्यमिता की ओर अग्रसर करना, उन्हें…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूराे, रामपुर बुशहर एबीवीपी जिला रामपुर इकाई ने प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आज महाविद्यालय परिसर से राष्ट्रीय राजमार्ग-05 तक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार को विद्यार्थियों और युवाओं के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी व ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर करना था। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी चरम पर है और सरकार द्वारा पांच लाख नौकरियों के दावों ने युवाओं में निराशा बढ़ाई है। उन्होंने सरकार से स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही, उन्होंने कई अन्य अहम…

Read More

धर्मशाला। तपोवन में मंगलवार को शीत सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक माहौल गर्मा गया। सदन के बाहर भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार की जॉब ट्रेनी पॉलिसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को तोड़ने का आरोप लगाया। सुबह सत्र शुरू होने से ठीक पहले सभी भाजपा विधायक हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा गेट तक पहुंचे। जॉब ट्रेनी पॉलिसी वापस लो, नियमित नौकरी दो और नौकरियों पर लगे प्रतिबंध वापस लो जैसे नारों के बीच विधायकों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा विधायकों का कहना है…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर किन्नौर जिले के किल्बा में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जहां सतलुज नदी में दोस्तों के साथ तैर रहा 14 वर्षीय किशोर डूब गया। लापता किशोर की तलाश में क्यूआरटी, जेएसडब्ल्यू के गोताखोर, पुलिस थाना सांगला और कड़छम चौकी के जवान जुटे हुए हैं। सोमवार को दिनभर चलाए गए तलाशी अभियान के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नेपाल मूल के चार किशोर—विकास (14), सुनील कुमार (13), नवीन कुमार (12) और आशीष (12)—किल्बा की रेता खान के पास दाखोदेन में सतलुज नदी में नहा रहे थे। इस…

Read More