Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर मिनर्वा स्टडी सेंटर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंक्वेस्ट टैलेंट सर्च इनिक्विस्ट स्कॉलरशिप टेस्ट में स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किए। स्कूल के 10 प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त कर स्कूल तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान – आर्यन धरैक द्वितीय स्थान – पारुल तृतीय स्थान – संयोग, भोमिक चतुर्थ स्थान – खुशी मेहता, शशि भूषण, आरुषि पंचम स्थान – वंशिका, वरुण बेषटू, छेयरिंग इन छात्रों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एंटी-चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन का नेतृत्व किया। दाड़ी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस ग्राउंड तक पहुंचे इस वॉकथॉन में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। जागरूकता रैली के दौरान बच्चे ऊर्जावान नशा विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मुख्यमंत्री स्वयं बच्चों के साथ पैदल चले और कई स्थानों पर उनसे बातचीत कर उन्हें नशा मुक्त हिमाचल की मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनके साथ सेल्फी ली। पुलिस ग्राउंड पहुंचने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर बुशहर बीएड संस्थान नोगली के प्रशिक्षु छात्र एवं छात्राओं द्वारा सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली को बीएसएनएल एक्सचेंज से प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज, उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी तथा रेड रिबन क्लब की कन्वीनर प्रो. तपस्या शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा रखी गई थीम “बाधाओं को पार करते हुए, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना” है। इसी थीम के तहत प्रशिक्षु छात्रों ने रामपुर बाजार में पुरोहित मंदिर के समीप नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को एड्स के प्रति…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला रामपुर में व्यापारियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। पहले जहां प्रशासन ने सभी स्टॉल धारकों को 30 नवंबर की रात तक हर हाल में दुकानें खाली करने के निर्देश जारी किए थे, वहीं अब स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि व्यापारियों को लगभग एक सप्ताह और रुककर व्यापार जारी रखने की मौखिक अनुमति जैसी राहत मिली है। हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मेला समिति के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बीते दिनों स्पष्ट किया था…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला के प्रख्यात जाखू मंदिर में अब गर्भगृह के आसपास चांदी से खूबसूरत नक्काशी की जाएगी। सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित श्री हनुमान मंदिर न्यास समिति जाखू की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई। उपायुक्त ने बताया कि दानकर्ता द्वारा चांदी की नक्काशी करवाने का प्रस्ताव न्यास को दिया गया था, जिसे विचार के बाद स्वीकार कर लिया गया है। नक्काशी के डिज़ाइन को मंजूरी देने का कार्य एसडीएम, न्यास के सदस्य और जिला भाषा अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। इस पूरी नक्काशी का खर्च दानकर्ता स्वयं वहन करेगा। बैठक…

Read More