Author: ARB Times Desk

⭐ मेष (Mesh) आज आपको आराम और मानसिक राहत मिलेगी। कुछ पुराने काम पूरे होने से सुकून मिलेगा। परिवार और काम में संतुलन रखें, क्योंकि जीवनसाथी का व्यवहार पेशेवर जीवन को प्रभावित कर सकता है। शुभ अंक: 1 — शुभ रंग: नारंगी उपाय: मछलियों को चारा डालें। ⭐ वृष (Vrishabha) सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर अनावश्यक खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन में घूमने-फिरने से मधुरता बढेगी। शुभ अंक: 9 — शुभ रंग: लाल उपाय: गरीब कन्या को हरा वस्त्र दान दें। ⭐ मिथुन (Mithun) रक्तचाप और सेहत पर खास ध्यान दें। दोस्तों या अजनबियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने मॉल रोड और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में रैलियों, प्रदर्शनों, नारेबाज़ी तथा हथियारनुमा वस्तुओं के उपयोग पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। पंजाब सिक्योरिटी ऑफ स्टेट एक्ट, 1953 (जैसा कि हिमाचल प्रदेश में लागू है) की धारा 6 के तहत जारी यह आदेश 1 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। मॉल रोड सहित कई क्षेत्रों को घोषित किया गया प्रतिबंधित ज़ोन आदेश के अनुसार छोटा शिमला से केनेडी हाउस और द रिज तक द मॉल रोड, रेंदेवू रेस्टोरेंट से रिवोली सिनेमा तक 150 मीटर क्षेत्र, स्कैंडल प्वाइंट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला एच.पी. एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू ने 300 किमी लंबी साइक्लिंग एक्सपेडिशन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया, जिसका मुख्य उद्देश्य फिटनेस, नशा-निवारण जागरूकता, एयरो-मॉडलिंग प्रेरणा तथा सशस्त्र बलों में करियर के प्रति युवाओं को जागरूक करना रहा। कुल्लू से शिमला तक चले इस अभियान के दौरान कैडेट्स ने 16 स्कूलों और 5 कॉलेजों में 3,400 छात्रों को विभिन्न विषयों पर प्रेरित किया। जतोग कैंट, शिमला में ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला ने फ्लैग-इन कर अभियान का समापन किया। कैडेट्स ने बंजार, जलोड़ी दर्रा, आनी, लुहरी, सैंज, कमरसीन, नारकंडा, मटियाना, संधू, चिखड़ और ठियोग जैसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली में विश्व एड्स दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स (HIV/AIDS) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, भेदभाव मिटाना और समाज में सहानुभूति एवं सहयोग की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने रामपुर बाजार में जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने राज दरबार, रामपुर से हरी झंडी दिखाकर किया। संस्थान पिछले कई वर्षों से 1 दिसंबर को भव्य रैली एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन करता आ रहा है, जो समाजिक जागरूकता की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने नवंबर माह में इतिहास रचते हुए अपना अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। इस अवधि में स्टेशन ने 95.3127 मिलियन यूनिट (MU) बिजली का शानदार उत्पादन किया, जो इसके कमीशनिंग के बाद से सर्वोच्च उपलब्धि है।यह उपलब्धि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर—लगातार तीन महीनों में उत्कृष्ट उत्पादन प्रदर्शन की पुष्टि भी करती है। शीर्ष प्रबंधन के मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन को इस सफलता का प्रमुख कारण बताया गया है। इस अवसर पर एसजेवीएन के सीएमडी भूपिंद्र गुप्ता ने रामपुर एचपीएस टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह…

Read More