Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    मंडी

    Job: आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त को मंडी में कैंपस इंटरव्यू

    आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए 10 अगस्त 2026 को मंडी में कैंपस इंटरव्यू होगा। जानें पात्रता, वेतन, दस्तावेज और आवेदन की पूरी जानकारी।
    ATUL RAJBy ATUL RAJAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI) द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए 10 अगस्त 2026 को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आईसीआईसीआई बैंक में प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि एनआईआईटी (NIIT) की ओर से संरचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों से आवेदन या प्रशिक्षण के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। वार्षिक वेतन लगभग 3.12 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

    जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए किसी भी विषय में नियमित स्नातक (कम से कम 50 प्रतिशत अंक) अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स भी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा अच्छे संचार कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) आवश्यक हैं। इंजीनियरिंग स्नातक, डिप्लोमा इंजीनियर, सीए और एमबीए अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं हैं। साथ ही अभ्यर्थी का कोई निकट संबंधी आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत नहीं होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मंडी जिला और आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी।

    कैंपस साक्षात्कार 10 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, खलियार (मंडी) में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लाने होंगे।

    साक्षात्कार में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है या समाप्त हो चुका है, वे ईईएमआईएस (EEMIS) पोर्टल पर ऑनलाइन नया पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं।

    अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 तथा नियोक्ता के मोबाइल नंबर 98550-54828 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा।

    #ARBtimes #CampusInterview #CareerOpportunity #EmploymentNews #HimachalJobs #ICICIBank #Jobs2026 #Mandi #Recruitment #RelationshipManager
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम
    Next Article Kinnaur: किन्नौर में सेब सीजन की तैयारी पूरी: चौरा बैरियर पर 24×7 नियंत्रण कक्ष, निचार में मालभाड़ा और पैकिंग दरों का प्रस्ताव
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Himachal News : आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, स्पॉट राउंड की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ी

    September 19, 2026

    JOB: मेडिकल लैबोरेट्री टैक्निशियन ग्रेड-II के 18 पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे

    September 18, 2026

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Mandi: जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन के सात पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती

    September 11, 2026

    Mandi News : ऑनलाइन स्टोर और मोटे मुनाफे का झांसा, लडभड़ोल के व्यक्ति से 9.63 लाख की साइबर ठगी

    September 10, 2026

    Mandi News: एएमआरयू में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 210 सीटों पर होगा दाखिला

    September 9, 2026

    Shimla News: 71 ग्राम अफीम बरामदगी के बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज

    September 8, 2026

    Mandi News: नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी और नौवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Himachal : स्वाइन फ्लू से मंडी के कैंसर पीड़ित बुजुर्ग की चंडीगढ़ में मौत, 2 नए मामले सामने आए

    August 30, 2026

    HP Polytechnic : खाली सीटों के लिए 31 से सुंदरनगर में काउंसलिंग

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 6 2 8
    Users Today : 105
    Total Users : 123628
    Total views : 243158
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.