एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। यह आंकड़ा नवंबर माह में अब तक का दूसरा सर्वाधिक मासिक उत्पादन है, जिसने वर्ष 2011-12 में दर्ज 323.7 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।हालांकि नवंबर माह में सर्वोच्च मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड 408.909 मिलियन यूनिट है, जो वर्ष 2010-11 में दर्ज किया गया था, लेकिन इस वर्ष का प्रदर्शन एनजेएचपीएस के लगातार उत्कृष्ट संचालन का…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लगन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता अपने आप कदम चूमने लगती है। इसी बात को सच कर दिखाया है रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत दरकाली के युवा खिलाड़ी पुनीत मरालू ने। लंबे समय से वॉलीबॉल में अपना हुनर निखार रहे पुनीत का चयन नॉर्थ जोन वॉलीबॉल इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 2 से 7 दिसंबर तक ऊना में आयोजित होगा। पुनीत रामपुर कॉलेज से चयनित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इस प्रतिष्ठित कैंप में कॉलेज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कंड ग्वालटिक्कर में रविवार को एक 10 वर्षीय छात्र फंदे से झूलता मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पालमपुर थाना के डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक नाबालिग स्थानीय निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह बच्चा अपने परिजनों के साथ स्थानीय मंदिर में दर्शन करने गया था। मंदिर से लौटने के कुछ ही समय बाद वह घर के एक कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद उसकी बहन ने उसे फंदे से झूलता पाया, जिसके बाद चीख–पुकार मच गई।…
मेष राशि (Mesh) ♈ आज: आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा, जिससे आपको आराम के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। घरेलू कार्यों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम/रिलेशनशिप: प्रिय की मौजूदगी महसूस होगी। वैवाहिक जीवन बेहतर होता महसूस होगा। उपाय: हरी मूंग का सेवन करें। शुभ अंक/रंग: 7 / क्रीम और सफेद। वृष राशि (Vrishabha) ♉ आज: खुद को परिष्कृत करने की कोशिश से आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी जरूरतमंद को पैसा देकर सुकून मिलेगा। संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए होशियारी का उपयोग करें। प्रेम/रिलेशनशिप: आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। जीवनसाथी का रूमानी पहलू भरपूर…
कोटखाई, हिमाचल प्रदेश। कोटखाई उपमंडल के गरावग गांव में रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे अचानक लगी आग ने बसंत सिंह के परिवार पर कहर बरपाया है। इस भीषण अग्निकांड में उनका नौ कमरों वाला दो मंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।हादसा इतना भयंकर था कि लकड़ी और पत्थर से बना पूरा मकान कुछ ही देर में आग की लपटों में समा गया। परिवार के सदस्य धुंआ देखकर तुरंत बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन वे घर का कोई भी सामान बचा नहीं सके। ₹20-25 लाख के नुकसान का आकलन नायब तहसीलदार कोटखाई, कलम सिंह…