एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू जिला के ढालपुर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय Kullu Festival of Speed 2025 (2nd Edition) में सिरमौर की प्रतिभाशाली ड्राइवर और गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में अंग्रेजी प्रवक्ता अनुपमा शर्मा ने लेडीज़ ओपन कैटेगरी में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपना ट्रैक सिर्फ 1 मिनट 31 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया। पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए अनुपमा ने अपनी Fronx गाड़ी से 4×4 वाहन का मुकाबला किया और अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी पर ध्यान…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने कांग्रेस सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों पर दूसरी बार “आधी निकर वाले” जैसे अपमानजनक शब्दों के प्रयोग की कड़ी निंदा की है। भाजपा मंडल का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल लाखों समर्पित स्वयंसेवकों का अपमान है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सामाजिक एकता और राजनीतिक मर्यादा पर भी हमला है। भाजपा नेताओं ने कहा कि आरएसएस ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण, आपदा राहत और सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके योगदान को हल्का दिखाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने अपने डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन में एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। 29 नवंबर को एनजेएचपीएस ने 6612 मिलियन यूनिट डिज़ाइन ऊर्जा प्राप्त करते हुए अपनी दूसरी सबसे तेज़ डिज़ाइन ऊर्जा हासिल की। इस उपलब्धि के साथ स्टेशन ने 1 दिसंबर, 2024 को बने अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। स्टेशन का अब तक का सबसे तेज़ डिज़ाइन ऊर्जा उत्पादन 19 नवंबर, 2011 को वार्षिक अधिकतम उत्पादन के दौरान प्राप्त हुआ था।इस वर्ष यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड मात्र आठ…
♈ मेष (Aries) मनोभाव अस्थिर रह सकते हैं, इसलिए व्यवहार में संयम रखें। संतान से लाभ और गर्व की संभावना। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा, फिरोज़ी | उपाय: इष्टदेव को लाल सिंदूर चढ़ाएँ। ♉ वृषभ (Taurus) खाली समय का आनंद मिलेगा और आर्थिक सुधार होगा। दोस्तों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी पर खर्च बढ़ सकता है लेकिन समय अच्छा गुज़रेगा।शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूरा, सलेटी | उपाय: हरे रंग के जूते पहनें। ♊ मिथुन (Gemini) वाहन चलाते समय सावधान रहें। धन की बचत फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का साथ सुकून देगा और दिन सामाजिक गतिविधियों में अच्छा बीतेगा।शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर, सफेद | उपाय: घर में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडल रामपुर के मझगांव में लक्ष्मीनारायण झांगरू देवता के नव-निर्मित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को शिखा पूजन और कलश स्थापना के साथ विधिवत सम्पन्न हुई। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह पाँच मंजिला मंदिर स्थानीय पारंपरिक वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। समारोह में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सुबह 8 बजे देवता झांगरू की अगुवाई में पारंपरिक फेर निकाला गया, जिसके माध्यम से गांव की सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए धार्मिक घेरा बनाया गया। इसके उपरांत एक…