Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला समिति रामपुर के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा है कि सभी स्टॉल धारक 30 नवंबर की रात तक मेला क्षेत्र को हर हाल में खाली कर दें। उन्होंने बताया कि स्टॉल और प्लॉट आवंटन केवल 30 नवंबर तक ही मान्य थे और यह शर्त सभी व्यापारियों को लिखित रूप से दी गई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया था। उपमंडलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय के बाद एक भी स्टॉल यदि खाली नहीं मिलता है तो उसकी बिजली और पानी की आपूर्ति तुरंत…

Read More

​♈ मेष राशि (Mesh) ​दूसरों की इच्छाएं आपके अपने खयाल से टकराएंगी, जज्बातों को बांधें नहीं। कोई नया विचार आर्थिक फायदा दिलाएगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, पर दखलअंदाजी से बचें। आज अपने लिए भरपूर वक्त मिलेगा। जीवनसाथी के कारण अनमना होकर बाहर जाना पड़ सकता है। ​शुभ अंक: 2 ​शुभ रंग: सिल्वर और सफेद ​उपाय: स्टील या लोहे की वस्तु प्रेमी/प्रेमिका को भेंट करें। ​♉ वृष राशि (Vrishabha) ​आपका भोला स्वभाव सतह पर आएगा। बचाया गया धन बड़ी मुश्किल से निकाल सकता है। सामाजिक जीवन को महत्व दें। झिझक मिटेगी। प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। अधूरे काम पूरे…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल के तहत, चंडीगढ़, शिमला और किन्नौर (रिकांगपिओ) के बीच बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवा जल्द ही औपचारिक रूप से शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण सेवा के संचालन के लिए दो प्रमुख कंपनियों पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है। ​✈️ रूट और उड़ान शेड्यूल ​इस हेली टैक्सी सेवा को दो मुख्य रूटों पर संचालित किया जाएगा, जिससे शिमला और किन्नौर जिले की कनेक्टिविटी मजबूत होगी: ​पवन हंस लिमिटेड : यह कंपनी चंडीगढ़-संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ और वापसी के रूट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भट्टाकुफर चौक से एम्स चमियाना अस्पताल तक पीक आवर्स में अब बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी आदेशों के अनुसार 3 दिसंबर से अगले आदेशों तक सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक और सायं 4:30 से 6:00 बजे तक इस मार्ग पर ट्रक, टिप्पर सहित सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य जारी होने से बड़े वाहनों का दबाव बढ़ गया है, जिसके कारण एम्स चमियाना पहुंचने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू गीता आश्रम, रामशिला में आयोजित 35वें गीता जयंती समारोह के दौरान वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ला मॉन्टेसरी स्कूल, ढालपुर की रिधिमा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ट्रिनिटी स्कूल, मोहल के भुवनेश ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह तथा क्रमशः ₹3,100 और ₹2,001 की नकद राशि प्रदान की गई। सरस्वती विद्या मंदिर, बाशिंग की संस्कृति द्वितीय रही और उसे ₹2,100 का पुरस्कार मिला, जबकि भारत भारती स्कूल, ढालपुर की इशिता तृतीय रही जिसे ₹1,100 प्रदान किए गए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में घाटी…

Read More