एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उपमंडलाधिकारी कल्पा एवं सदस्य सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) रिकांग पिओ अमित कल्थाईक ने जानकारी दी कि स्वच्छता अभियान के तहत रिकांग पिओ के सराय भवन, वन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अमित कल्थाईक ने बताया कि अभियान के दौरान साडा परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उचित निपटान किया गया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें और केवल साडा द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही निपटान करें। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय और तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने एनएचएआई को दो स्थानों पर एकसाथ मशीनरी तैनात कर सड़क बहाली में तेजी लाने, तथा संवेदनशील स्थानों पर सड़क पर पड़े गड्ढों की त्वरित मरम्मत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने सिमसा चौक, ग्रीन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला मजिस्ट्रेट कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर यातायात के सुचारु संचालन और जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार औट से जलोड़ीपास तक निम्न समयावधि में टिपर, डंपर और अन्य भारी मोटर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा— सुबह 09:00 से 12:30 बजे तक दोपहर 02:30 से शाम 06:00 बजे तक यह प्रतिबंध एंबुलेंस, फायर टेंडर और आपदा प्रबंधन वाहनों जैसे आपातकालीन वाहनों पर लागू नहीं होगा। आदेश में पुलिस अधीक्षक कुल्लू को निर्देश दिया गया है कि वे मार्ग पर यातायात प्रबंधन के लिए पर्याप्त पुलिस बल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर की रेड रिबन इकाई ने एड्स के रोकथाम और बचाव विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में रामपुर कॉलेज सहित आसपास के 10 शिक्षण संस्थानों के 44 छात्रों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की काउंसलर रमिंदर शर्मा ने एड्स के प्रसार, रोकथाम और बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को एड्स से जुड़े नए पहलुओं और वर्तमान समय में इसकी स्थिति के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारियों और पीयर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला रामपुर इकाई ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चौधरी अड्डे पर जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार को छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने के लिए मजबूर करना था। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बेरोज़गारी अपने चरम पर है और सरकार द्वारा पांच लाख नौकरियों के दावे केवल जनता को भ्रमित करने वाले हैं। उन्होंने मांग की कि युवाओं को स्थाई रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ…