एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला प्रशासन शिमला ने भट्टाकुफ़र, मेहली-ढली रोड पर हुए भूस्खलन के बाद एहतियाती कदम उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (शिमला बायपास पैकेज-II) के तहत निर्माणाधीन ट्विन ट्यूब टनल पर खुदाई, ब्लास्टिंग तथा सभी संबंधित निर्माण कार्यों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को पत्र लिखकर सभी गतिविधियां रोकने के आदेश दिए हैं। भूवैज्ञानिक शाखा द्वारा प्रस्तुत प्राथमिक स्थल निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, मेहली-ढली रोड पर एक बड़ा गर्त बन गया है। रिपोर्ट में चट्टानी…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भाजपा मंडल रामपुर की विशेष बैठक वीरवार को आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण एकता, सक्रियता और सामूहिक प्रयास के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. सिकंदर कुमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी दस गारंटियों को पूरा करने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में वीरवार को विद्यालय स्तर पर विज्ञान मेले का सफल और प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और शोध भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। विविध मॉडल प्रदर्शनी—रचनात्मकता और विज्ञान का संगम मेले में छात्रों ने अंतरसदनीय स्तर पर दर्जनों विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल्स में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। समापन सत्र में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजेश नेगी मुख्य अतिथि तथा थाना प्रभारी रामपुर आशीष कौशल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। क्लब के संयोजक लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी ने अतिथियों का सम्मान किया, जबकि क्लब सदस्य डॉ. विपिन शर्मा ने सभी का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम भाषण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला आधिकारिक रूप से 14 नवंबर को समाप्त हो चुका है, लेकिन मेला मैदान और मुख्य सड़क पर अभी भी अस्थायी दुकानें व सबलेटिंग की गतिविधियां जारी रहने पर प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपना लिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर तक हर हाल में मेला मैदान और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी सभी दुकानों को हटाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा का पालन न करने पर बिजली और पानी के कनेक्शन तत्काल काट दिए जाएंगे। उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मेला समाप्त होने के बावजूद 30…