Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा
    • Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू
    • Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह
    • Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई
    • Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम
    • Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
    • दैनिक राशिफल 02 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मंगलवार, बुधवार और वीरवार तक़सीम मामलों की सुनवाई, दुरुस्ती मामलों को 31 मार्च तक निपटाने के सख्त निर्देश

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 2, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter) Google News
    शिमला में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में लम्बित राजस्व मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने 5 जनवरी के बाद सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और वीरवार को तक़सीम मामलों की नियमित सुनवाई करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक माह तक़सीम मामलों की कम से कम 12 दिन सुनवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला उपायुक्त प्रत्येक शनिवार को तक़सीम मामलों की सुनवाई एवं प्रगति की समीक्षा करेंगे और उसी दिन इसकी रिपोर्ट अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) को भेजी जाएगी। राजस्व सचिव सोमवार को यह विस्तृत रिपोर्ट राजस्व मंत्री को प्रस्तुत करेंगे, जबकि राजस्व मंत्री प्रत्येक माह के अंतिम सोमवार को प्रगति रिपोर्ट मुख्यमंत्री को अवगत करवाएंगे।

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार रामसुभग सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ज़िलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राजस्व विभाग को प्रदेश की निजी भूमि, वन भूमि एवं सरकारी भूमि का समग्र विवरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व अदालतों में लम्बित मामलों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा, जिसमें मामलों के प्रकार तथा उनकी लंबित अवधि की पूरी जानकारी शामिल हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दुरुस्ती से संबंधित सभी लम्बित राजस्व मामलों को 31 मार्च 2026 तक हर हाल में निपटाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    लम्बित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों को पुनः नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही, राजस्व मामलों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया। बैठक के दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

    बैठक में अवगत करवाया गया कि राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से अक्तूबर 2023 से अब तक प्रदेश में इंतक़ाल के 4,24,368 मामलों, तक़सीम के 25,918 मामलों, निशानदेही के 47,075 मामलों तथा दुरुस्ती के 12,896 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है।

    #CM_Sukhvinder_Sukhu #GovernmentOrders #HimachalNews #himachalpradesh #LandDisputeResolution #RevenueDepartment #तक़सीम_मामले #दुरुस्ती_मामले #राजस्व_मामले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

    June 2, 2026

    Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल ईको वॉरियर्स का 75 हजार पौधरोपण अभियान शुरू

    June 2, 2026

    Bilaspur: जाइका परियोजना के तहत छकोह में टमाटर फसल का निरीक्षण, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह

    June 2, 2026

    Shimla: पूर्व सैनिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 246 बने हेड कांस्टेबल और 115 एएसआई

    June 2, 2026

    Shimla News: सील्ड रोड परमिट फीस बढ़ाने पर भड़के वकील, सचिवालय के बाहर धरना, सर्कुलर रोड जाम

    June 2, 2026

    Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

    June 2, 2026

    दैनिक राशिफल 02 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    June 2, 2026

    Court: 52 ग्राम चिट्टा तस्करी मामले में दो दोषी करार, मुख्य आरोपी को 4 साल कठोर कारावास

    June 1, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में सजा ‘Canvas of The Hills’ कलाकारों ने कैनवास पर उकेरी हिमाचल की खूबसूरती

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा

    Our Visitor

    1 1 0 2 6 2
    Users Today : 2
    Total Users : 110262
    Total views : 219781
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.