Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, October 26
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: 1.14 करोड़ की लागत से बने पंचायत सामुदायिक भवन बढ़ई का लोक निर्माण मंत्री ने किया लोकार्पण

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला ग्रामीण के बढ़ई में लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य काे सम्मानित करती पंचायत प्रधान व अन्य महिलाएं

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ना और पर्याप्त बजट उपलब्ध करवा कर उन्हें सशक्त बनाना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वह शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ई में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक भवन के लोकार्पण अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों को नवनिर्मित भवन की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण पंचायतों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पिछले तीन वर्षों में बढ़ई पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 17 लाख रुपये विधायक निधि से तथा 72 लाख रुपये अन्य मदों से उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ई नाम से नया जिला परिषद वार्ड गठित किया गया है, जिसमें आसपास की पंचायतों के साथ शोधी क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं जनगणना पर आधारित होती हैं और वर्तमान में 2011 की जनगणना के अनुसार धनराशि स्वीकृत की जा रही है। आगामी जनगणना शीघ्र करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को मामला भेजा है।

    लोक निर्माण मंत्री ने जानकारी दी कि संकट मोचन से बढ़ई और आंजी चिड़ियाघर तक सड़क को पक्का करने के लिए 37 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और कार्य आवंटित कर दिया गया है। इस सड़क पर पहली बार सीजीएमजी तकनीक से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे बरसात के दौरान सड़कों के खराब होने की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके सपने को साकार करते हुए संकट मोचन सहित शिमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन पार्किंग सुविधाएं विकसित की गई हैं।

    विक्रमादित्य सिंह ने बढ़ई पंचायत के विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा पंचायत सामुदायिक भवन के हॉल के लिए टेबल टेनिस किट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश को मिलने वाली 250 नई डीजल बसों के आने पर बढ़ई गांव और आसपास के क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर नए बस रूट शुरू किए जाएंगे। साथ ही जहां बड़े बस रूट संभव नहीं हैं, वहां टेंपो ट्रैवलर के माध्यम से परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त मझयाट में आधुनिक कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य प्रगति पर है। वहीं बिहार गांव व आसपास के छूटे घरों को घरोग-घण्डल उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ने का आश्वासन भी दिया गया।

    कार्यक्रम में पंचायत प्रधान प्रियंका तनवर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पंचायत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और पंचायत सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर “मंत्री आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

    #GramPanchayat #himachalpradesh #HPGovernment #MinisterAapkeDwar #PanchayatBhawan #RuralDevelopment #ShimlaRural #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में भाजपा युवा मोर्चा की संयुक्त परिचय बैठक सम्पन्न, युवाओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन
    Next Article Bilaspur: बिलासपुर में राज्य युवा उत्सव 2025-26 संपन्न, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने विजेताओं को किया सम्मानित
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 7 5 7 1
    Users Today : 13
    Total Users : 127571
    Total views : 249386
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.