Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    हिमकॉन में बड़ा बदलाव; रामपुर के विकेश चौहान चेयरमैन कम सीईओ नियुक्त

    हिमकॉन में बड़ा बदलाव, हिमाचल सरकार ने हिमकॉन के CEO डॉ. संदीप डागर को हटाया और रामपुर के कांग्रेस नेता विकेश चौहान को नया चेयरमैन कम CEO नियुक्त किया।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर 

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश की प्रमुख कंसल्टेंसी एजेंसी हिमकॉन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने एजेंसी में वित्तीय अनियमितताओं और कामकाज में हेराफेरी की गंभीर आशंकाओं के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से चेयरमैन कम सीईओ डॉ. संदीप डागर को हटा दिया है। डॉ. डागर के हटाए जाने के बाद अब राज्य सरकार ने रामपुर के कांग्रेस नेता विकेश चौहान (गिन्नी) को हिमकॉन का नया चेयरमैन कम सीईओ नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय हिमकॉन निदेशक मंडल की मंगलवार को आयोजित बैठक में लिया गया। हिमकॉन में राज्य सरकार और विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कुल हिस्सेदारी 51 प्रतिशत है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ समय से हिमकॉन के कामकाज में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन आशंकाओं की गंभीरता को देखते हुए यह प्रशासनिक कदम उठाया गया।

    विकेश चौहान गिन्नी पहले जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं और इससे पहले हिमाचल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के निदेशक भी हैं। छात्र जीवन में एनएसयूआई से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले विकेश चौहान ने रामपुर शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, मंडल महासचिव और जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विकेश चौहान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सरकार के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने रामपुर की जनता का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    हिमकॉन हिमाचल प्रदेश की एक विशिष्ट सरकारी कंसल्टेंसी एजेंसी है, जो विभिन्न सरकारी बोर्डों, निगमों और औद्योगिक परियोजनाओं को तकनीकी एवं प्रबंधकीय परामर्श प्रदान करती है। एजेंसी के अंतर्गत मुख्य रूप से हिमाचल वित्त निगम, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और सामान्य उद्योग निगम शामिल हैं। इसके अलावा कई औद्योगिक और सरकारी संस्थान परियोजनाओं के लिए हिमकॉन पर भरोसा करते हैं।

    #ARBtimes #CEOAppointment #GovernmentUpdate #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #Himcon #HimconNews #NewCEO #VikeshChauhan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : मेडिकल कॉलेजों के लिए बनेगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी, एमडी-एमएस के कोर्स होंगे शुरू
    Next Article दैनिक राशिफल 8 जनवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla News : हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित, नड्डा-जयराम-अनुराग सहित ये नेता शामिल

    November 25, 2026

    Rampur Bushahr: हिमाचल की पीएमजीएसवॉय सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाने का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठा

    November 22, 2026

    Rampur Bushahr: गानवी में भाजपा मंडल सराहन की मासिक बैठक आयोजित, समस्याओं पर हुई चर्चा

    November 20, 2026

    Rampur Bushahr: नरैण बाहली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक, कनछीन वैली जोन कार्यकारिणी का गठन

    November 19, 2026

    Rampur Bushahr: सैराग मैदान के निर्माण कार्य का भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लिया जायजा, सांसद कंगना रनौत का जताया आभार

    November 17, 2026

    Rampur Bushahr: सीटू ने श्रम कल्याण कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, 1 दिसंबर को दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होने का आह्वान

    November 16, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस की होगी जीत : राव धन सिंह

    November 16, 2026

    Mandi News : अराजकता फैलाकर लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहते हैं राहुल गांधी : जयराम ठाकुर

    November 3, 2026

    Himachal News : रामपुर के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 वर्ष की आयु में शिमला में ली अंतिम सांस

    November 3, 2026

    Himachal Politics : 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की विदाई और बीजेपी की वापसी तय : हिमंत

    November 1, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन, गोपाल कश्यप बने अध्यक्ष

    October 28, 2026

    Shimla: महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी का हिसाब दे सुक्खू सरकार: राकेश डोगरा

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Mandi: बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता जरूरी: अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह

    November 27, 2025

    Rampur Bushahr: देवठी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जनता सरकार से निराश

    April 7, 2025

    Kullu: 95:95:99 लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें : उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा

    June 23, 2026

    Shimla:  अनिरुद्ध सिंह बोले  बेहतर शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ढली में वार्षिक दिवस

    October 5, 2025

    Kinnaur: किन्नौर के रूपी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि से तबाही, सेब और नकदी फसलें बर्बाद

    June 15, 2026

    Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    March 28, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 9 9 1 3
    Users Today : 0
    Total Users : 129913
    Total views : 253316
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.