Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    कुल्लू

    Kullu: 95:95:99 लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें : उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा

    कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 95:95:99 लक्ष्यों को 1 दिसंबर 2026 तक हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी संक्रमण रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।
    ATUL RAJBy ATUL RAJJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते डीसी कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू

    उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘एड्स सुरक्षा हेतु जन-सक्रियता अभियान’ (एमएएस) तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा निर्धारित 95:95:99 लक्ष्यों और एचआईवी, सिफलिस तथा हेपेटाइटिस-बी के मां से शिशु में संक्रमण की रोकथाम (त्रिस्तरीय संक्रमण उन्मूलन) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 दिसंबर 2026 तक जिले में 95:95:99 के लक्ष्यों को हर हाल में प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रभावी, परिणामोन्मुख एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर उसे जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाए, ताकि कार्यक्रम के क्रियान्वयन में आने वाली कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

    बैठक में बताया गया कि नाको द्वारा जिलों को चार श्रेणियों—‘सुरक्षित प्लस’, ‘सुरक्षित’, ‘सक्षम’ और ‘संघर्षशील’—में वर्गीकृत किया गया है। अप्रैल 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल्लू जिला वर्तमान में ‘संघर्षशील’ श्रेणी में है। इस पर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिले को जल्द से जल्द ‘सुरक्षित’ तथा आगे चलकर ‘सुरक्षित प्लस’ श्रेणी में लाने के लिए मिशन मोड में कार्य करना होगा।उन्होंने प्रसव पूर्व देखभाल के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी, सिफलिस और हेपेटाइटिस-बी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मां से शिशु में संक्रमण के मामलों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

    उपायुक्त ने कहा कि एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार और देखभाल से संबंधित सेवाओं को जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित संस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ पहुंच सके। उन्होंने नाको के निर्देशानुसार प्रत्येक माह नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने तथा कार्यक्रम की प्रगति की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

    बैठक के उपरांत उपायुक्त ने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश, डॉ. आर.के. कोहली सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #95_95_99Target #AIDSAwareness #AnuragChandraSharma #HealthDepartment #himachalpradesh #HIVPrevention #kullu #NationalAIDSControlProgramme #PublicHealth #TBFreeIndia
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHPU: एचपीयू में नियुक्तियों और पदोन्नतियों में कथित घोटालों की उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज की जाए: एसएफआई
    Next Article Bilaspur: परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने गेहड़वीं विद्यालय में विद्यार्थियों को दिए सफलता और नेतृत्व के मंत्र
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Lahaul News : लाहौल के सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत; तीन घायल

    September 21, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : गायन-नृत्य समेत सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

    September 20, 2026

    Kullu: उच्चतर शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, कौशलयुक्त और रोजगारपरक बनाने पर जोर : रोहित ठाकुर

    September 19, 2026

    Kullu News : नित्थर में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

    September 19, 2026

    Kullu: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

    September 18, 2026

    Kullu: 5 अक्टूबर से कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए विभिन्न बाजारों के प्लॉटों की नीलामी

    September 16, 2026

    Kullu News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विधायक ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद

    September 15, 2026

    Kullu: पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड ब्लॉक की बैठक आयोजित

    September 12, 2026

    Kullu: भांग से तैयार होंगे हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और दवाइयां

    September 11, 2026

    Kullu: कटागला-छलाल-रशोल सड़क का भूमि पूजन, 13.18 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    September 11, 2026

    Kullu Dussehra 2026 : 21 अक्टूबर से शुरू होगा देवताओं का महाकुंभ, 347 देवी-देवताओं को भेजा निमंत्रण

    September 10, 2026

    Kullu: कुल्लू बस अड्डे से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने 15 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 7 4 2
    Users Today : 4
    Total Users : 123742
    Total views : 243424
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.