♈ मेष आज सुबह मन शांत रहेगा और आप दिन की शुरुआत सकारात्मकता के साथ कर पाएँगे। धन लाभ के योग हैं, और किसी जरूरतमंद को छोटी-सी सहायता करने से मानसिक संतोष मिलेगा। घर में संवाद मधुर रखें, क्योंकि आपकी एक बात किसी को भावुक कर सकती है। प्रेम संबंध में सहजता और सुकून रहेगा। कोई पुरानी वस्तु मिलकर पुराने दिनों की याद दिला सकती है। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: केसरिया, पीला उपाय: पीपल में जल अर्पित करें और शाम को उसकी जड़ में दीपक जलाएँ। ♉ वृषभ आज किसी लंबे समय से सोचे हुए काम के पूरे होने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL), धर्मशाला में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और एडवांस इक्विपमेंट लेबोरेटरी का शुभारंभ किया। यह सुविधा लगभग तीन करोड़ रुपये की अत्याधुनिक संरचना से सुसज्जित है, जिसमें ऐसे उन्नत उपकरण शामिल हैं, जो क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से भी डेटा निकालने और उसका विश्लेषण करने में सक्षम हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 1.05 करोड़ रुपये की लागत से एक उन्नत उपकरण प्रयोगशाला भी स्थापित की गई है, जिससे उच्च-स्तरीय सटीक फॉरेंसिक विश्लेषण सुनिश्चित किया जा सके। इन प्रयोगशालाओं में स्थापित उपकरणों की कुल कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर श्रमिक वर्ग को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी और समावेशी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा पर्यटन स्थल सांगला घाटी की रक्छम ग्राम पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर पंचायत घर में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 50 श्रमिकों, विशेषकर महिला कामगारों, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोतिया ने राज्य भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, आवास सहायता, पेंशन, मृत्यु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने जानकारी दी है कि सदर परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कुल 9 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद और सहायिकाओं के 6 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद ग्राम पंचायत भाखड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र भाखड़ा-2, ग्राम पंचायत ग्वालथाई के आंगनबाड़ी केन्द्र समतेहण-1 तथा ग्राम पंचायत नकराना के आंगनबाड़ी केन्द्र नकराना में भरे जाएंगे। वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद ग्राम पंचायत खरकड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र कनफारा, ग्राम पंचायत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश और देश के दिव्यांग अधिकारों के क्षेत्र के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। साम्फिया संस्था की संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज को भारत के राष्ट्रपति द्वारा “राष्ट्रीय पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. श्रुति को “दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर” की श्रेणी में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश के दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों की विकासात्मक विकलांगताओं के…