Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Rampur Bushahr: रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं और परिवहन पर संकट, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 13, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर भाजपा मंडल रामपुर ने पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसके माध्यम से विकास कार्यों में बाधा बन रही प्रमुख परेशानियों पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की गई है। भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान व अन्य पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 सड़कों की बदहाल स्थिति से प्रभावित सेब सीजन

रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में ग्रामीण सड़कों की हालत बेहद खराब है। लगभग 70% सड़कें बाधित हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। वर्तमान में सेब सीजन चरम पर है, और बागवानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुँचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

मांग: सड़कों की स्थिति को युद्धस्तर पर सुधारा जाए।

 भारी बारिश से भूस्खलन, वैकल्पिक मार्गों की मांग

पिछले सप्ताह हुई भारी वर्षा से सरपारा पंचायत में 25 मीटर तथा सेरी पुल के पास 100 मीटर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है, जिससे 4 पंचायतें प्रभावित हो रही हैं। इन क्षेत्रों में स्पेन लगाने और वैकल्पिक बस रूट उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

ग्रामीण बस सेवाएं ठप

रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र के कई ग्रामीण रूटों पर लंबे समय से बसें नहीं चल रही हैं, जिससे लोगों की दैनिक आवाजाही मुश्किल हो गई है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है।

मांग: सभी बंद पड़े बस रूटों पर बस सेवा तत्काल बहाल की जाए।

 आपदा पीड़ितों को मुआवजा शीघ्र दिया जाए

क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रशासन तत्काल नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को उचित राहत राशि प्रदान करे।

स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं

रामपुर उपमंडल में 32 में से 24 डॉक्टरों के पद खाली हैं, वहीं 122 स्वीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों में से मात्र 26 कार्यरत हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मांग: सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। जनता को उम्मीद है कि राज्यपाल इन विषयों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

#AppleSeason #BusService #DisasterRelief #HealthcareServices #HimachalPradeshNews #MemorandumToGovernor #Nankhari #RampurHimachal #RampurRoads #RuralIssues
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में 8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Next Article Rampur Bushahr: लुहरी परियोजना और बेदखली के खिलाफ रामपुर में किसान-बागवानों का संयुक्त प्रदर्शन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 9
Users Today : 66
Total Users : 111789
Total views : 223179
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.