Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में शुरू हुआ हिमट्रैक-3 एनसीसी शिविर, 8 राज्यों के 510 कैडेट ले रहे भाग

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में 18 से 24 मई 2026 तक आयोजित हिमट्रैक-3 एनसीसी शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर में ट्रैकिंग, अनुशासन और पर्वतीय प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में 8 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन द्वारा 18 से 24 मई 2026 तक “हिमट्रैक-3 एनसीसी शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के अंतर्गत आने वाले आठ एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों से कुल 510 कैडेट भाग ले रहे हैं।

    शिविर का औपचारिक शुभारंभ विभिन्न ग्रुपों से पहुंचे कैडेटों के आगमन के साथ हुआ, जबकि उद्घाटन संबोधन 8 हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन रामपुर बुशहर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार ने दिया। उन्होंने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान सुरक्षा और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण, स्वच्छता, पौष्टिक भोजन, आत्म-देखभाल और ट्रैकिंग गतिविधियों के सफल संचालन पर भी विशेष जोर दिया।

    इस शिविर में 510 एनसीसी कैडेटों के अलावा 15 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और एनसीसी स्टाफ भी भाग ले रहे हैं। शिविर संचालन में लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सारकेक, शिविर एडजुटेंट कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर, लेफ्टिनेंट मोहन नेगी, मानद लेफ्टिनेंट प्रीतम और जूनियर कमीशंड अधिकारी प्रेम सिंह सहित भारतीय सेना के अन्य जवान भी सहयोग कर रहे हैं।

    विभिन्न एनसीसी ग्रुपों से आए कैडेटों में रोहतक, अंबाला, चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला और जालंधर ग्रुप से 63-63 कैडेट शामिल हैं, जबकि शिमला ग्रुप से 69 और लुधियाना ग्रुप से 44 कैडेट पहुंचे हैं। शिविर के दौरान कैडेटों को पर्वतीय परिस्थितियों से परिचित करवाने के लिए विशेष ट्रैकिंग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें जीसी रामपुर से खड़गा, देवधांक और राचोली तक के ट्रैकिंग मार्ग प्रमुख रहेंगे।

    शिविर का मुख्य उद्देश्य मैदानी क्षेत्रों के कैडेटों को पहाड़ी जीवन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का अनुभव करवाना है। साथ ही एनसीसी के मूल मंत्र “एकता और अनुशासन” के माध्यम से उनमें साहस, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना भी इस आयोजन का अहम लक्ष्य है।

    #himachalpradesh #Himtrack3 #hpnews #IndianArmy #Ncc #NCCCamp #RamourNews #RampurBushahr #TrackingCamp #UnityAndDiscipline
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: निरथ पंचायत के गांवों में भालुओं की दहशत, गोशाला में घुसकर गाय को बनाया शिकार
    Next Article Rampur Bushahr: एसजेवीएन ने एनजेएचपीएस में बांध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Education: NSUI के प्रयास रंग लाए, रामपुर कॉलेज में Journalism & Mass Communication विषय पुनः बहाल

    August 14, 2026

    DAV Rampur: डीएवी रामपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में गूँजा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश

    August 14, 2026

    SFI: JMC में दाखिला शुरू होना SFI के छात्र संघर्ष की बड़ी जीत

    August 14, 2026

    ABVP: छात्र मांगों को लेकर ABVP का आंदोलन समाप्त, कुलपति का पुतला फूंका

    August 13, 2026

    ABVP: नौगली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर कॉलेज में नारा लेखन में लोकेश प्रथम, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

    August 12, 2026

    Rampur Bushahr: जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर में डिजिटल अटेंडेंस और लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम पर ओरिएंटेशन

    August 11, 2026

    Education: जीबी पंत कॉलेज रामपुर में एनएसएस कार्यकारिणी का गठन, समाज सेवा के लिए स्वयंसेवकों ने लिया संकल्प

    August 6, 2026

    SFI रामपुर ने विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज पाठ्यक्रम बहाली और बस सेवाओं की बहाली की उठाई मांग

    August 3, 2026

    Education: पुस्तकालय बना ज्ञान और शोध का केंद्र, जीबी पंत कॉलेज में विद्यार्थियों को मिली डिजिटल संसाधनों की जानकारी

    July 31, 2026

    Kullu: जीसी निरमंड में एचजीसीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर बने अध्यक्ष

    July 30, 2026

    ABVP: रामपुर कॉलेज में एबीवीपी का धरना, फीस वृद्धि वापस लेने समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 9 5 8
    Users Today : 3
    Total Users : 118958
    Total views : 235447
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.