Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: निरथ पंचायत के गांवों में भालुओं की दहशत, गोशाला में घुसकर गाय को बनाया शिकार

    रामपुर की निरथ पंचायत के शरण, डोई और कादल गांवों में भालुओं का आतंक बढ़ गया है। भालुओं ने एक गाय को मार डाला और बड़ी संख्या में फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग उठाई है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शरण गांव का महेंद्र भालू द्वारा मारी गई गाय के साथ

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    रामपुर उपमंडल की निरथ पंचायत के शरण, डोई और कादल गांवों में जंगली भालुओं की आवाजाही ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार देर रात शरण गांव में भालू एक गोशाला में घुस गया, जहां उसने एक गाय को मार डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

    भालू द्वारा तोड़ा गया गोशाला का दरवाजा

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भालू लगातार गांवों और बागानों के आसपास देखे जा रहे हैं। भालुओं ने कई बागवानों के फलदार पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के मुताबिक प्लम, खुमानी और आड़ू के करीब 100 से अधिक पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    जानकारी के अनुसार, शरण गांव निवासी महेंद्र पुत्र दर्शन दास की गोशाला का दरवाजा तोड़कर भालू अंदर घुसा और वहां बंधी गाय पर हमला कर दिया। सुबह घटना का पता चलते ही गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में चार से पांच भालू घूम रहे हैं, जिनमें दो मादा भालू अपने बच्चों के साथ देखी गई हैं।

    भालुओं की बढ़ती गतिविधियों के कारण ग्रामीण अब खेतों और बागानों में अकेले जाने से बच रहे हैं। खासकर शाम और सुबह के समय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। बागवानों का कहना है कि लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

    ग्रामीण विनोद कुमार, धर्मपाल, सुरजीत सिंह, राज कुमार, जयवंती और अन्य लोगों ने वन विभाग से जल्द कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते भालुओं को आबादी वाले क्षेत्रों से नहीं हटाया गया तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

    #BearAttack #ForestDepartment #FruitGarden #himachal #HimachalNews #NirthPanchayat #RampurBushahr #RamPurNews #WildlifeAlert
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Pradesh High Court : जज करेंगे कार पूलिंग, 50% कर्मचारियों को मिलेगी वर्क फ्रॉम होम सुविधा
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर में शुरू हुआ हिमट्रैक-3 एनसीसी शिविर, 8 राज्यों के 510 कैडेट ले रहे भाग
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: पुरानी पेंशन बहाली और नियमित भर्ती की मांग को लेकर एचपीएसईबीएल कर्मचारियों का आंदोलन तेज

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: अधूरे निर्माण कार्यों के भुगतान पर सवाल, एसडीएम ने बीडीओ से मांगी जांच रिपोर्ट

    August 18, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 9 5 8
    Users Today : 3
    Total Users : 118958
    Total views : 235447
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.