♈ मेष राशिफल ( Aries) आज भागदौड़ के बावजूद आपकी सेहत सामान्य और नियंत्रित रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते हैं लेकिन खर्चों में सावधानी जरूरी है। घर में किए गए बदलाव सकारात्मक ऊर्जा लाएंगे। रिश्तों में अनावश्यक बहस तनाव का कारण बन सकती है। आपकी हाजिरजवाबी सबको प्रभावित करेगी। जीवनसाथी की कोई छोटी मांग भारी लग सकती है लेकिन परिवार से सरप्राइज आपको खुश कर देगा।शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: भूरा, सलेटीउपाय: 1 काली और 10 गोल्डन मछलियों के साथ एक्वेरियम रखें। ♉ वृषभ राशिफल (Taurus) आपकी सेहत बेहतर रहेगी और ऊर्जा में वृद्धि होगी। किसी नई निवेश…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश सरकार ने ई-रिक्शा के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में यात्री परिवहन को सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत विभिन्न चयनित उप-मंडलों में ई-रिक्शा के लिए यात्री अनुबंधित कैरिज परमिट जारी करने की अनुमति प्रदान की है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिसूचना के तहत कांगड़ा जिले के उप-मंडल पालमपुर में 30 और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर युवाओं को सिविल सेवाओं एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा बिलासपुर कॉलेज में सिविल स्टैप इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ के सहयोग से करियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के व्यावहारिक और मुख्य पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल कड़ी मेहनत ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सूझबूझ, समय प्रबंधन और स्मार्ट प्लानिंग सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने बताया कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियम 1995 के अंतर्गत गठित उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध दर्ज मामलों की मौजूदा स्थिति, उनकी प्रगति तथा लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे को लेकर गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि रामपुर उपमंडल में इस अधिनियम के तहत अब तक कुल 05 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 4 मामले तहसील रामपुर और 1 मामला तहसील…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस व यूथ रेडक्रॉस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में रेडक्रॉस यूनिट्स के विस्तार, उनकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से युवा पीढ़ी को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने, नशे से दूर रखने और मानव सेवा से जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस व यूथ रेडक्रॉस यूनिट्स का गठन…