Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 15
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: पीएम श्री कन्या उत्कृष्ट विद्यालय रामपुर में आपदा जागरूकता कार्यक्रम, 975 छात्र-शिक्षक हुए प्रशिक्षित

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    पीएम श्री कन्या स्कूल रामपुर में आपदा जागरूकता कार्यक्रम में सीपीआर देने की तकनीक समझती छात्राएं

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मानवीय संगठन डूअर्स की ओर से छात्राओं के लिए आपदा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आपदा की स्थिति में सुरक्षित व्यवहार और प्राथमिक उपचार की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।

    इस अवसर पर संगठन की मुखिया अनुराधा सहित उनकी सहयोगी प्रियंका और श्वेता ने छात्राओं को भूकंप, सड़क दुर्घटनाओं तथा अन्य आपात स्थितियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बेहोशी की अवस्था में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की विधि और आपातकाल में प्राथमिक उपचार के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने स्वयं इन तकनीकों का अभ्यास भी किया।

    आपदा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित पीएम श्री कन्या स्कूल रामपुर की छात्राएं

    विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.पी. दुल्टा ने डूअर्स संगठन द्वारा दिए गए व्यावहारिक एवं उपयोगी प्रशिक्षण की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आपदा प्रबंधन समिति के प्रभारी विजय कड्डा का विशेष सहयोग रहा। यह जागरूकता कार्यक्रम STEP4Schools पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत हिमालयी क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के क्षेत्र में कार्यरत मानवीय संगठन डूअर्स ने बीते तीन दिनों में रामपुर शिक्षा खंड के पाँच सरकारी स्कूलों में कुल 975 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। इनमें 918 छात्र और 57 शिक्षक शामिल हैं। कार्यशालाओं में बुनियादी आपदा तैयारी, प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर पर आधारित सहभागितापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।

    यह पहल एम3एम फाउंडेशन के सहयोग से तथा डीओसीसी, एसपीजेआईएमआर मुंबई के समन्वय में संचालित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में सुव्यवस्थित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण आपदा तैयारी शिक्षा को सुदृढ़ करना है। यह शिमला जिले के चार शिक्षा खंडों में चिन्हित 125 स्कूलों तक पहुँचने वाली जिला स्तरीय पहल का हिस्सा है।

    कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों को आपदा से पहले, दौरान और बाद में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूरी तरह सहभागितापूर्ण रहा, जिसमें पट्टी बांधना, घायल व्यक्ति की सहायता, बेहोशी की अवस्था में प्राथमिक उपचार तथा विभिन्न आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास शामिल रहा। इस श्रृंखला के अंतर्गत शिंगला, भड़ावली, रचोली और बॉयज़ स्कूल रामपुर बुशहर में कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। आगामी सप्ताह में रामपुर ब्लॉक के छह और स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    इस दौरान प्रवक्ता मूलराज कपूर, कृष्णा नेगी, डॉ. एस.एस. टैगोर, चंद्र बदरेल, मीरा, सुलक्षणा गुप्ता, निशा खूंद, सीता देवी, अंजना कुमारी, श्याम लता सहित अन्य अध्यापक एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।

    #DisasterPreparedness #DoersOrganization #PMShriSchool #RamPurNews #SchoolAwarenessProgram #ShimlaNews #STEP4Schools #आपदा_जागरूकता #कन्या_उत्कृष्ट_विद्यालय
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal Panchayat Elections : चिट्‌टा तस्करी में शामिल लोग होंगे चुनाव से बाहर, 19 को कैबिनेट में फैसला
    Next Article Rampur Bushahr: कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से लैस किया जाएगा, बच्चों और माताओं के लिए स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur News: हिंदी दिवस पर बुशहर बीएड संस्थान में सजी रचनात्मक गतिविधियों की महफिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: झाकड़ी में अंडर-19 जॉन रामपुर टूर्नामेंट का समापन, दत्तनगर और रामपुर ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

    September 14, 2026

    Education: पीजी कॉलेज रामपुर के भूगोल विभाग में जियोग्राफिकल सोसायटी का गठन

    September 12, 2026

    Education: महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पढ़ाई कर अदिति शर्मा ने CSIR में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-46

    September 11, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

    September 11, 2026

    Himachal Education : 16 कॉलेजों में शुरू हुआ AEDP, डिग्री के साथ 6 महीने की अप्रेंटिसशिप और ₹10,900 स्टाइपेंड

    September 11, 2026

    Himachal Education: 302 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा, छात्रों को मिलेंगे रोजगारपरक कौशल

    September 11, 2026

    Shimla: सीबीएसई स्कूलों के लिए ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों की रंग योजना तय

    September 10, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में हिमालय दिवस पर विद्यार्थियों ने दिया संरक्षण का संदेश

    September 9, 2026

    Shimla : साक्षरता में हिमाचल देश में दूसरे स्थान पर, 99.55% हुई दर; 28,480 लोग अब भी गैर-साक्षर

    September 9, 2026

    Education: सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूजा अर्चना और हवन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

    September 7, 2026

    Rampur Bushahr: साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 0 2 1
    Users Today : 20
    Total Users : 123021
    Total views : 242141
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.