एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल समिति ने पूरे देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। इनमें हिमाचल प्रदेश के लिए भी दो नए केन्द्रीय विद्यालय शामिल किए गए हैं। ये विद्यालय जिला शिमला के कोटखाई और जिला सिरमौर के पांवटा-साहिब में खोले जाएंगे। रोहित ठाकुर ने बताया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार की सिफारिश और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप लिया गया है। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा, जो…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर उद्योग विभाग शिमला एवं किन्नौर के संयुक्त तत्वावधान में रिकांगपिओ में एक दिवसीय MSME जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम से जुड़े उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को सरकार की नवीन योजनाओं के बारे में जागरूक करना, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाना और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना रहा। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक उद्यमियों, कारीगरों और औद्योगिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला उद्योग केन्द्र किन्नौर के महाप्रबंधक श्री गुरु लाल नेगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा, “यह कार्यशाला उद्यमियों को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के तीसरे स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि थे, जबकि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बताया कि बिलासपुर एम्स केवल तीन वर्षों के रिकॉर्ड समय में स्थापित हुआ और यह हिमाचल की जनता के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि देश में 23 एम्स संचालित हैं, जिनमें से 13 उनके कार्यकाल के दौरान स्थापित हुए। एम्स बिलासपुर ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर जिला बिलासपुर के सीर उत्सव घुमारवीं के दूसरे दिन “चिट्टा नशा” के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा गुग्गा मंदिर, अवढाणीघाट से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड में समाप्त हुई। इसका नेतृत्व प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस आयोजन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य उद्देश्य था युवाओं को चिट्टा जैसे जानलेवा नशे से दूर रखना और समाज को जागरूक करना। मंत्री धर्माणी ने कहा, “चिट्टा नशा युवाओं के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्रसंघ चुनाव 2025 में सभी 20 विभागीय प्रतिनिधि सीटों पर जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। नैंसी अटल ने दी जीत पर प्रतिक्रिया ABVP की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अटूट विश्वास, संगठन की सेवा और संघर्ष की परंपरा का परिणाम है। ABVP हमेशा छात्रहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करती रही है और करती रहेगी। पहले चरण में निर्विरोध जीत, शाहपुर में शानदार प्रदर्शन पहले चरण…