एआरबी टाइम्स ब्यूरो, दिल्ली भारत के बंदरगाह सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी नीति पहल करते हुए भारत सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को अंतर्राष्ट्रीय जहाज और बंदरगाह सुविधा सुरक्षा (ISPS) कोड के तहत मान्यता प्राप्त सुरक्षा संगठन (Recognized Security Organization–RSO) घोषित किया है। यह कदम भारत की बंदरगाह-आधारित विकास नीति और ब्लू इकोनॉमी को गति देने की राष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा है। यह निर्णय सितंबर 2024 में गठित CISF–DG शिपिंग की संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर आधारित है, जिसने देश के बंदरगाह सुरक्षा तंत्र का विस्तृत अध्ययन और अंतर विश्लेषण किया था। CISF…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील तट पर स्थित लुहणू मैदान में तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन पर्यटन अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक मंत्री) आर.एस. बाली ने किया। महोत्सव के समापन अवसर पर आर.एस. बाली ने कहा कि यह उत्सव अब प्रदेश के प्रमुख आयोजनों में शुमार हो गया है और पर्यटन विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को नए जोश के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज हिमाचल प्रदेश वन विभाग और सिंगापुर स्थित कंपनी प्रोक्लाइम के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षरित किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद तथा कंपनी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुमार कंदसामी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जलवायु संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध होगी। योजना के तहत प्रदेश के 50 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। किसानों की भूमि और खेतों की मेड़ों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बचत भवन में सोमवार को सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद ने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा की और अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर गहरी चिंता जताई। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे, इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करना होगा। आपदा के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर आगामी बर्फबारी की संभावना को देखते हुए रामपुर उपमंडल में सभी विभागों को अलर्ट रहने और पूर्व तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें बर्फबारी के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मार्ग अवरुद्ध होने, पेयजल व विद्युत आपूर्ति बाधित होने, स्वास्थ्य सुविधाओं और परिवहन सेवाओं पर प्रभाव तथा राहत-बचाव कार्यों की विभागवार तैयारी का आकलन किया गया। एसडीएम ने बताया कि 15/20 और…