Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध के बीच सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल ने पंचायतों के पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह एक महत्वपूर्ण फैसला रहा। कैबिनेट की इस मंजूरी के बाद प्रदेश में पंचायतों का पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि यह प्रक्रिया कब शुरू होगी। इन फैसलों के बीच, राज्य निर्वाचन आयोग…

Read More

♈ मेष (Mesh ) उन नकारात्मक भावनाओं (डर, शंका, लालच) को पहचानें और छोड़ें जो आपको प्रेरित करती हैं। बिना सलाह निवेश न करें। उन लोगों से संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है जिनसे आप कभी-कभी मिलते हैं। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप दूसरों को आकर्षित करेंगे। व्यवसाय में धोखेबाजी से बचने के लिए आंख-कान खुले रखें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन होगा। बाहरी हस्तक्षेप से वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सिल्वर और सफेद उपाय: नौकरी/बिजनेस के लिए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 28 या 108 बार जाप करें। ♉ वृष (Vrishabha)…

Read More

ढाका (बांग्लादेश) । भारतीय महिला कबड्‌डी टीम ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना वर्चस्व साबित करते हुए लगातार दूसरा कबड्‌डी वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के ढाका में सोमवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने मजबूत चीनी ताइपे टीम को 35-28 के अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 2012 में हुए पहले वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को दोहराया, जब उन्होंने ईरान को हराकर खिताब जीता था। यह लगातार दूसरी खिताबी जीत भारतीय महिला कबड्‌डी के सुनहरे दौर को दर्शाती है। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में जमीन विवाद को लेकर तीन दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक ने आखिरकार टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में बदलाव करते हुए इस मामले को हत्या में तब्दील कर दिया है। आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। भरमौर उपमंडल के घरेड़ गांव में संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान अपने पड़ोसियों के साथ जमीन के पुराने विवाद को लेकर भिड़ गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान लक्की कुमार पुत्र महासू और उसकी मां झुणको देवी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई ने आज प्रदेश सरकार की निष्क्रियता के खिलाफ मूक प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, रोजगार और विश्वविद्यालय प्रबंधन से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी मांगें रखते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्र संघ चुनावों की बहाली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को हड़पने से रोकने, पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौनी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपतियों की शीघ्र नियुक्ति जैसी मांगें उठाईं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला परिसर के भवन…

Read More