Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 16
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: नमन भैक और आरुषि पालसरा बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, मझेवटी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते मुख्यातिथि

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझेवटी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में जिलाध्यक्ष एनपीएसईए एवं प्रदेश मुख्य वक्ता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुशाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल व सामूहिक नृत्य, नाटक, ड्रामा और गीतों के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले नुकसान, देशभक्ति और ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ जैसे सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विशेष रूप से छोटे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।

    कार्यक्रम के दौरान पाठशाला की कार्यवाहक प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
    ‘बेस्ट हाउस ऑफ द ईयर’ का खिताब यमुना हाउस को प्रदान किया गया, जबकि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सम्मान नमन भैक और आरुषि पालसरा को मिला।

    मुख्य अतिथि कुशाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार देने में अग्रणी है। साथ ही उन्होंने छात्रों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में अभिभावकों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में होशियार सिंह मेहता, ऊषा गुप्ता, संतोष खौश, अशवनी शर्मा, बुद्धि सिंह नेगी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

    #AnnualFunction #ArushiPalsara #EducationNews #himachalpradesh #MajewatiSchool #NamanBhaik #RampurBushahr #SchoolAnnualFunction #SchoolFunction #StudentOfTheYear
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : आईजीएमसी मारपीट मामला: डॉक्टर–मरीज में समझौता, अब क्या रद्द होगा डॉ. राघव का टर्मिनेशन?
    Next Article Bilaspur: 2 जनवरी को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण शिविर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत में देरी पर विद्यार्थी परिषद नाराज, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    October 15, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई रुचि

    October 15, 2026

    Himachal News: हिमाचल के ITI में दाखिले का एक और मौका, 15 अक्तूबर तक खाली सीटों पर होगी काउंसलिंग

    October 14, 2026

    HPU Exam Date Sheet: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की संशोधित डेटशीट, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

    October 14, 2026

    Bilaspur News : तनावमुक्त रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और आगे बढ़ें, विद्यार्थियों से बोले राजेश धर्माणी

    October 13, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज की नई पीटीए कार्यकारिणी गठित, लोकराज ठाकुर अध्यक्ष व ज्योति लाल उपाध्यक्ष 

    October 10, 2026

    Education: बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस

    October 9, 2026

    Rampur Bushahr: वन्यजीव संरक्षण के लिए ‘ईगो से इको’ की ओर बढ़ने का आह्वान

    October 5, 2026

    Rampur Bushahr: छात्रा की मांग पर रचोली स्कूल भवन के लिए दो करोड़ की घोषणा

    October 3, 2026

    HPU Shimla : पुराने बैच के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का अवसर, 12 अक्तूबर तक भरें फॉर्म

    October 2, 2026

    Education: डॉ. विपिन जिष्टु ने संभाला डीएवी स्कूल दत्तनगर के प्रधानाचार्य का कार्यभार

    October 1, 2026

    Education: रामपुर कॉलेज में वाणिज्य सोसाइटी का गठन, डॉ. राजन नेगी बनीं अध्यक्ष

    September 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 6 9 8
    Users Today : 1
    Total Users : 126698
    Total views : 247969
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.