Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • SJVN: रामपुर जल विद्युत परियोजना में धूमधाम से मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
    • Shimla: छोटा शिमला सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, एंटी-चिट्टा अभियान में युवाओं की भूमिका अहम
    • Rampur Bushahr: सराहन में संयोजक स्तरीय महिला निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन
    • SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर “नाटी किंग” कुलदीप शर्मा ने बांधा समां
    • SJVN Limited के 39वें स्थापना दिवस पर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में रंगारंग आयोजन
    • दैनिक राशिफल 25 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल
    • Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    स्वास्थ्य

    Himachal : आईजीएमसी मारपीट मामला: डॉक्टर–मरीज में समझौता, अब क्या रद्द होगा डॉ. राघव का टर्मिनेशन?

    आईजीएमसी मारपीट मामले में बड़ा मोड़ आया है। डॉक्टर राघव निरुला और मरीज अर्जुन के बीच समझौता हो गया। अब सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 30, 2025Updated:December 30, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आईजीएमसी में गले मिलते आरोपी डॉक्टर राघव और मरीज अर्जुन। स्रोत : सोशल मीडिया

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    आईजीएमसी शिमला के बहुचर्चित मारपीट मामले में मंगलवार को बड़ा और अप्रत्याशित मोड़ सामने आया। राज्य सरकार की ओर से नए सिरे से जांच के एलान के बीच आरोपी डॉक्टर डॉ. राघव निरुला और मरीज अर्जुन सिंह पंवर के बीच आपसी समझौता हो गया। दोनों मीडिया के सामने एक साथ आए, हाथ मिलाया और गले लगकर विवाद समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान डॉ. राघव निरुला की मां भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि अर्जुन भी उनके लिए राघव जैसा ही है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद अब सबकी निगाहें राज्य सरकार के फैसले पर टिकी हैं।

    गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले ही मरीज के साथ मारपीट के मामले में डॉ. राघव निरुला को सेवा से बर्खास्त कर चुकी है। इसी फैसले के विरोध में प्रदेशभर के रेजिडेंट डॉक्टरों ने तीन दिन तक हड़ताल की थी। डॉक्टरों ने डॉ. राघव की बहाली और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप और नई जांच के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने रविवार को हड़ताल समाप्त कर दी थी। सोमवार को रिज मैदान पर मनरेगा विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि आईजीएमसी मारपीट मामले में सरकार नए सिरे से जांच कराएगी। इसके बाद देर शाम राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई, जिसमें नई जांच कमेटी गठित करने और डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। अब मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार डॉ. राघव निरुला के टर्मिनेशन ऑर्डर को रद्द करेगी।

    🔹 क्या है IGMC मारपीट मामला?

    इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव निरुला और मरीज अर्जुन सिंह पंवर के बीच विवाद हुआ था। तू तड़ाक में बातचीत के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान डॉ. राघव ने बेड पर लेटे मरीज अर्जुन पर मुक्के बरसाए, जिससे उनके मुंह से खून भी निकला था। हालांकि, इस दौरान अर्जुन ने भी डॉक्टर को लातें मारी थीं। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था। शाम को मरीज के परिजनों रिश्तेदारों ने विभाग के बाहर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। उसके बाद विभाग ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी की रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने डॉक्टर राघव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

    #DrRaghavNirula #HealthNews #HimachalNews #himachalpradesh #hpnews #IGMCMarpeetMamla #IGMCShimla #RDA #Shimla #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    DDU Shimla: शिमला में बच्चों में बढ़े वायरल हेपेटाइटिस के मामले, डीडीयू अस्पताल में 11 बच्चे भर्ती

    May 23, 2026

    Blood Camp:शहीद पवन दंगल की स्मृति में ज्यूरी में रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

    May 20, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी जीएनएम स्कूल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जांच के बीच प्रधानाचार्य बदलीं

    May 19, 2026

    Shimla: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने किया ‘तंबाकू मुक्त हिमाचल’ अभियान का शुभारंभ, युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण का आह्वान

    May 13, 2026

    Rampur Bushahr: बूचड़खाने में बीमार बकरों का मीट बेचने का खुलासा, लोगों की सेहत पर मंडराया बड़ा खतरा

    May 9, 2026

    Shimla: आईजीएमसी शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की तैयारी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.