Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Shrikhand Mahadev Yatra : 10 जुलाई से शुरू होगी कठिनतम यात्रा, पंजीकरण जरूरी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 4, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो 

    कुल्लू। उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव यात्रा इस वर्ष 10 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी। अंतिम जत्था 23 जुलाई को रवाना किया जाएगा। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त हुए रूट की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। यात्रियों के लिए सभी बेस कैंपों पर आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।यात्रा को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और समन्वय के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य और मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने भी बैठक में भाग लेकर अहम सुझाव दिए।

    पंजीकरण शुल्क 250 रुपये :  एसडीएम निरमंड एवं ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा में भाग लेने के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिसकी शुल्क 250 रुपये रखी गई है। पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जो कुछ दिनों में चालू होगा। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्य होगी, जिसके लिए मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी।

    पांच स्थानों पर होंगे बेस कैंप :  करीब 14 दिन चलने वाली यात्रा के दौरान सिंघगाड, थाचडू, कुनशा, भीम डवारी और पार्वती बाग में बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। हर कैंप में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी, पर्वतारोही संस्थान, जलशक्ति, वन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैनात होंगे। यात्रा के दौरान रेस्क्यू टीमें और पर्वतारोहण दल भी सक्रिय रहेंगे।

    श्रीखंड महादेव यात्रा एक अत्यंत कठिन और जोखिमपूर्ण धार्मिक यात्रा है, जो समुद्रतल से लगभग 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव शिला तक जाती है। इस यात्रा में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिए भक्ति के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तैयारी भी अत्यंत आवश्यक है। यात्रा के दौरान आवश्यक जरूरी चीजों और सावधानी बरतें। यदि आप पहली बार जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति या ट्रेकिंग ग्रुप के साथ ही जाएं। यात्रा आस्था का प्रतीक है, लेकिन सुरक्षा और तैयारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।


    🔶 1. पंजीकरण और दस्तावेज

    • ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य (₹250 शुल्क)

    • आधार कार्ड या कोई वैध पहचान पत्र

    • मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र (सरकारी अस्पताल से)


    🔶 2. जरूरी सामान (Essential Gear)

    • मजबूत और आरामदायक ट्रेकिंग शूज़

    • वॉटरप्रूफ जैकेट / रेनकोट

    • गर्म कपड़े: स्वेटर, जैकेट, दस्ताने, टोपी

    • सनग्लासेज़ और सनस्क्रीन (UV सुरक्षा के लिए)

    • वाटर बॉटल और थर्मस

    • पॉवर बैंक / टॉर्च (बैकअप बैटरी सहित)

    • ट्रेकिंग स्टिक (चलने में सहायक)


    🔶 3. दवाइयां और प्राथमिक उपचार

    • आवश्यक दवाइयां (BP, शुगर आदि के मरीजों के लिए)

    • ORS, पेन किलर, बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम

    • एलर्जी और सर्दी-खांसी की दवाइयां

    • ऊंचाई पर सांस लेने में तकलीफ के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर (छोटा)


    🔶 4. खानपान

    • हल्का व पौष्टिक खाना

    • ड्राई फ्रूट्स, एनर्जी बार्स, चॉकलेट्स

    • पानी के पर्याप्त पाउच / फिल्टर की व्यवस्था


    🔶 5. मानसिक और शारीरिक तैयारी

    • यात्रा से पहले 15–30 दिन तक टहलना / ट्रेकिंग अभ्यास

    • ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और मौसम परिवर्तन के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करें


    🔶 6. नियम और सावधानियां

    • बिना पंजीकरण और मेडिकल जांच के यात्रा की अनुमति नहीं

    • ट्रैक से बाहर न जाएं, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें

    • किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी बेस कैंप / हेल्पलाइन से संपर्क करें

    • समूह में चलें, अकेले आगे न बढ़ें


    #AdventureTrek #DevBhoomi #himachalpradesh #Kullunews #ReligiousYatra #ShrikhandMahadevYatra #ShrikhandRegistration #ShrikhandSafety #ShrikhandUpdates #ShrikhandYatra2025 #TourismHimachal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

    May 16, 2026

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 7 0 4
    Users Today : 1
    Total Users : 108704
    Total views : 217038
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.