ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in
हिमाचल प्रदेश

{{post_title}}

{{post_meta key:_wplt_news_summary}}

By {{author_meta key:display_name|link:author_archive}}
{{post_date dateFormat:F j, Y g:i A|type:modified}}
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम में 89 पौंगडैम विस्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र सौंपे। वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे इन परिवारों को अब प्रत्येक को 3 लाख रुपये की आवास सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को अपने हक़ के दस्तावेज़ प्राप्त करने में लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि देहरा क्षेत्र को 25 वर्षों के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने पूर्व विधायक पर लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने कमलेश ठाकुर को दुबारा जनादेश देकर स्पष्ट संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने जीएसटी व्यवस्था से प्रदेश को हुई राजस्व हानि का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पहले जहां राज्य को 3000 करोड़ रुपये मिलते थे, अब केवल 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर राज्य के संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की सम्पदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के संकल्प के साथ उन्होंने घोषणा की कि हरिपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा, और नंदपुर पुल का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

विधायक कमलेश ठाकुर ने सरकार की विकास योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 24 पेयजल योजनाओं की बहाली पर 43 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, और अगले छह महीनों में विकास कार्यों में और अधिक गति लाई जाएगी।

पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य आज विकास के नए शिखरों की ओर अग्रसर है।

#GSTहिमाचल #कमलेशठाकुर #कांगड़ाखबरें #देहराविकास #नंदपुरपुल #पेयजलयोजना #पौंगडैमविस्थापित #मुख्यमंत्रीसुक्खू #स्वास्थ्यसुधार #हरिपुरविकास #हिमाचलप्रदेशसरकार #हिमाचलसमाचार

{{author_meta key:display_name|link:author_archive}}

{{author_meta key:description}}

Join WhatsApp

Join Now

Related Stories

Leave a Comment