Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: सहकारिता एक भरोसा है, इसे टूटने नहीं देंगे: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard
    शिमला में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 में उपमुख्यमंत्री को सम्मानित करते आयोजक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता एक भरोसा है, जिसे किसी भी स्थिति में टूटने नहीं दिया जाएगा। सरकार और सहकारी संस्थाएं मिलकर कार्य करेंगी तथा सहकारिता को और आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर निरंतर मंथन आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को सहकारिता से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि जब भी देश में सहकारिता की बात होती है, हिमाचल प्रदेश का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। सहकारिता की अलख सबसे पहले हिमाचल ने जगाई थी। प्रदेश की पहली सहकारी सोसाइटी बढ़ेड़ा में पंजीकृत हुई थी।

    सहकारी बैंक—लोगों के विश्वास की पूंजी

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सहकारी बैंकों को सोसाइटियों के साथ ऐसा व्यवहार करना चाहिए जिससे वे और सशक्त बन सकें। सहकारी संस्थाओं में जमा पूंजी लोगों के विश्वास पर आधारित होती है और इस विश्वास को बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भुट्टिको का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके उत्पाद आज देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं। प्रधानमंत्री द्वारा कुल्लवी टोपी पहनना और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को भेंट देना हिमाचल की सहकारिता की सफलता का प्रमाण है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहकारिता का योगदान

    उन्होंने बताया कि ऊना जिले में हिम कैप्स द्वारा देश का पहला सहकारी लॉ कॉलेज स्थापित किया गया है, जहां से निकले छात्र आज सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में सेवाएं दे रहे हैं। इसी संस्था ने नर्सिंग संस्थान भी खोला है, जिससे प्रशिक्षित नर्सें पूरे देश में सेवाएं दे रही हैं।

    धारा 118 पर राहत के प्रयास

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि धारा 118 के अंतर्गत हिमाचलियों को राहत देने हेतु तैयार विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था, जो फिलहाल सेलेक्ट कमेटी के पास है। बजट सत्र तक इसका समाधान निकलने की उम्मीद है।

    सहकारी समितियों को पुनर्जीवित करने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा की चाय, लाहौल की आलू और कुल्लू की हिम बुनकर सहकारी समितियों को पुनः सक्रिय करना समय की मांग है। इसके लिए नाबार्ड और सरकार को मिलकर कार्य करना होगा।

    विकास में नाबार्ड की अहम भूमिका

    नाबार्ड द्वारा इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क के लिए लगभग 110 करोड़ रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा दूध समितियों के अंतर्गत 900 नई समितियों का गठन किया गया है। सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी हिमाचलियों को सब्सिडी के साथ अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

    ऋण अदायगी समय पर करने की अपील

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 20 लाख लोग सहकारिता से जुड़े हैं और यह क्षेत्र करीब 50 हजार करोड़ रुपये का है। उन्होंने लोगों से सहकारी बैंकों से लिए गए ऋण की समय पर अदायगी करने की अपील की।

    इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव सी. पालरासु, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #AtmanirbharBharat #CooperativeMovement #himachalpradesh #InternationalCooperativeYear2025 #MukeshAgnihotri #NABARD #सहकारिता_सम्मेलन #सहकारी_बैंक #हिमाचल_विकास
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: मनरेगा समाप्त करने का केंद्र सरकार का फैसला जनविरोधी, हिमाचल को होगा भारी नुकसान : मुख्यमंत्री सुक्खू
    Next Article Rampur Bushahr: नववर्ष पर मनाली में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, हथियार लेकर चलने पर 2 जनवरी तक प्रतिबंध
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Rampur Bushahr: ओजोन दिवस पर तकलेच स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    September 16, 2025

    दैनिक राशिफल 10 फरवरी 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    February 10, 2026

    Rampur Bushahr : VB-G RAM G Act 2025 तत्काल रद्द हो, मनरेगा को किया जाए बहाल

    January 6, 2026

    Shimla : नशे और अपराध से बेहाल हिमाचल, सरकार को समोसे की फिक्र : जयराम ठाकुर

    February 22, 2025

    बिलासपुर में ई-श्रम पंजीकरण शिविर: श्रमिकों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच

    September 5, 2025

    Mandi: बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया पर जागरूकता जरूरी: अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह

    November 27, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 5 4 9
    Users Today : 0
    Total Users : 128549
    Total views : 251163
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.